Advertisement

Bihar: इमरान मसूद खुद को कहते श्रीराम का वंशज तो इसमें आश्चर्य कैसा?-सुधाकर सिंह

Sudhakar support Imran Masod

Sudhakar support Imran Masod

Share
Advertisement

Sudhakar support Imran Masod: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद द्वारा भगवान राम को सभी लोगों के आराध्य बताए जाने वाले बयान पर आरजेडी नेता ने उनका समर्थन किया है। आरजेडी विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रीय जनता दल के जन संवाद कार्यक्रम में सासाराम आए राजद विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि अगर कोई नेता खुद को भगवान राम का वंशज बताते हैं तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं है।

Advertisement

‘काफी लोगों ने किया था धर्म परिवर्तन’

उन्होंने कहा, इतिहास साक्षी है कि बाहर से भारत में कई हमलावर आए, लेकिन बाकी जितने लोग यहां हैं वे मूलत भारतीय ही हैं। समयांतराल पर काफी लोगों ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध एवं जैन धर्म को अपनाया। ऐसे में अगर उन्हें लगता है कि वे भगवान राम के वंशज हैं तो इसमें किसी को आपत्ति भी नहीं होनी चाहिए।

‘प्रोफेसर चंद्रशेखर का किया बचाव’

वहीं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए मंदिर विरोधी बयान का बचाव करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरित मानस में कुछ तथ्य बाद में ऐसे जोड़े गए जो मर्यादा के अनुकूल नहीं हैं। अवधि में कुछ शब्दों के अर्थ बदल दिए गए या कुछ नए शब्द जोड़ दिए गए। जो सभ्य समाज के लिए अनुकूल नहीं है।

‘खरमास के बाद होगी सीट शेयरिंग पर घोषणा’

उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों को अध्ययन एवं रिसर्च करके हटा देना चाहिए। इसके साथ हीं सीट बंटवारे के सवाल पर सुधाकर सिंह ने बताया कि सीटों के बंटवारे, संख्या एवं किस सीट पर कौन सी पार्टी चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर इंडिया गठबंधन की लगातार बैठकें हो रही हैं। लगभग सभी चीजें तय हो चुकी हैं तथा खरमास के बाद शुभ दिन देखकर इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी।

रिपोर्टः दिवाकर तिवारी, संवाददाता, रोहतास, बिहार

ये भी पढ़ें: Bihar: संबंध तय होने के बाद की आनाकानी, लोगों ने करा दी पकड़ौआ शादी

Follow us on: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *