Advertisement

Bihar की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi to attend Bihar version of Bharat Jodo Yatra

Share
Advertisement

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारत जोड़ो यात्रा के बिहार वर्जन के अंतिम दिन एक रैली में भाग ले सकती हैं। उनके यहां संबोधित करने की भी संभावना है। आपको बता दें कि ये रैली बिहार के गया में होने वाली है।  प्रदेश में यात्रा की 5 जनवरी को बांका जिले के मंदार पर्वत से शुरू हुई थी। आपको बता दें कि यात्रा के तीन चरणों का समापन हो चुका है। जानकारी के अनुसार, चौथा और अंतिम चरण होली के बाद शुरू होगा।

Advertisement

दरअसल, पार्टी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक बैठक के दौरान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा: “शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट संकेत दिया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा गया में एक रैली को संबोधित करेंगी।” इससे पहले ऐसी ख़बरें सामने आई थी कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी यात्रा के आखिरी दिन एक रैली को संबोधित करने के लिए राज्य आ सकते हैं।

हालांकि, ये यात्रा फरवरी के अंत में समाप्त होनी थी लेकिन रायपुर में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होने के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया। आपको बता दें कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक चला था।

अंतिम चरण के बारे में बात करें तो बता दें कि ये होली के बाद पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर गया पहुंचेगी। ये लगभग 115 किमी की दूरी तय करेगी। आपको बता दें कि यात्रा के चौथे चरण की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *