Advertisement

LJP Foundation Day: 2024 आम चुनाव से पहले क्या चिराग ने दिया चाचा पशुपति को बड़ा झटका, सांसद वीणा देवी चिराग के पाले में ?

LJP Foundation Day

LJP Foundation Day

Share
Advertisement

LJP Foundation Day: 2024 के आम चुनाव से पहले बिहार में सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। राज्य में चाचा पशुपति पारस (Pashupati Paras) और भतीजे चिराग पासवान (Chirag Paswan) के बीच जुबानी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। लेकिन इस बीच क्या लोक जनशक्ति पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख भतीजे चिराग ने क्या अपने चाचा पशुपति को एक बड़ा झटका दे दिया है। क्योंकि पटना के बापू सभागार पहुंचीं सांसद वीणा देवी (Veena Devi) को चिराग पासवान के साथ मंच पर देखा गया है।

Advertisement

पशुपति पारस गुट की मानी जाती हैं वीणा देवी

बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में 28 नवंबर को लोक जनशक्ति पार्टी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम करने वाले पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने क्या अपने चाचा पशुपति पारस को 2024 से पहले एक बड़ा झटका दे दिया है। दरअसल, वैशाली सांसद वीणा देवी जो की पशुपति पारस गुट की मानी जाती हैं जब से उन्हें चिराग के साथ देखा गया है, तब से सियासी गलियारों में इसकी चर्चाएं हो रही हैं।

‘बिहार के मुख्यमंत्री भी बनेंगे चिराग पासवान’ – वीणा देवी

पार्टी स्थापना दिवस पर पहुंची वीणा देवी ने चिराग पासवान के साथ मंच साझा करते हुए उनकी खूब तारीफ की। वीणा देवी ने जनता से बात करते हुए दो टूक कहा कि मैं चिराग पासवान में आस्था रखती हूं। चिराग पासवान मेरे नेता है। चिराग पासवान बिहार के लिए काम करते हैं। मेरी आस्था चिराग पासवान में है। आने वाले समय में चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री भी बनेंगे।

रामविलास पासवान के जाते ही पार्टी में दो फाड़

आपको बता दें कि एलजेपी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद उनकी पार्टी में दो फाड़ हो गया। बेटे चिराग पासवान और रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस के बीच पार्टी में नेतृत्व को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद चुनाव आयोग ने दोनों की नेताओं को अलग अलग नाम दिए। चिराग को पिता की एलजेपी मिली तो वहीं चाचा ने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नाम से अपना दुसरा धरा बनाया।

 ये भी पढ़ें – https://hindikhabar.com/state/uttarkashi-tunnel-rescue-live-excavation-of-silkyara-tunnel-completed-workers-will-come-out-in-some-time/

FOLLOW US  ON – https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *