बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में मानसून (Weather) की वापसी शुरू हो गई है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), पटना के अनुसार अगले दो दिनों के अंदर राज्य के अन्य हिस्सों से भी मानसून लौट जायेगा। जबकि अगले 24 घंटों में राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मानसून की विदाई के साथ ही राज्य के कई हिस्से में घने कोहरे का असर दिखने लगा है। बुधवार सुबह गोपालगंज में अचानक घने कोहरे (FOG)से आसमान घिर गया। तेज हवा के बाद चारों तरफ कोहरे गिर गए। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो गई।
बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक बादल रहेंगे और हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में हल्की बारिश की संभावना हैं। वहीं राज्य के अधिकांश भाग में मौसम शुष्क रहेगा। 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर के बीच बिहार में अधिकांश जगह मौसम (Weather) शुष्क रहेगा। वहीं सुबह कुहासे (Fog) का प्रभाव कुछ स्थानों पर देखा जा सकता है।
मानसून की वापसी के साथ ही रात के समय ठंड का एहसास भी होने लगा है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम 23.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान बांका का रहा। पटना में न्यूनतम तापमान 26.3, मुजफ्फरपुर में 17, गया में 24, औरंगाबाद में 25.4, कटिहार में 26.5, पूर्णिया में 26.2 और बेगूसराय में 26 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा सीतामढ़ी में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का अधिकतम तापमान 35.7, मुजफ्फरपुर का 32.2, गया का 34.1, औरंगाबाद का 36.6, भागलपुर का 34.5, कटिहार का 31.2, अररिया का 31.4, दरभंगा का 33 और मोतिहार का 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
ये भी पढ़ें:बिहार के सरकारी स्कूलों में पांच लाख से अधिक बच्चों के नामांकन रद्द
Gujarat News: गुजरात के मोरबी की रहने वाली एक किशोरी को एक महीने पहले ब्रेन…
Politics in Bihar: बिहार में राजनीतिक बयानबाजी जोरों पर है. पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर…
Suicide in Noida: नोएडा के बिसरख थानाक्षेत्र की चिपियाना बुजुर्ग चौकी में एक युवक ने…
CM Nitish pay tribute: बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत…
Sexual Exploitation: कानपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. आरोप है कि यहां…
CM Yogi in Fatehpur: 16 मई को बिंदकी के फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र में यूपी के…
This website uses cookies.