Advertisement

Bihar Political Crises: नीतीश कुमार ने फिर दोहराया इतिहास, बीजेपी संग नए गठबंधन में होंगे शामिल

Bihar Politics: nitish kumar resinged from cm post news in hindi
Share
Advertisement

Bihar Political Crises: बिहार की राजनीति में पलटूराम के नाम से जाने जाने वाले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने फिर इतिहास दोहराया है। नीतीश कुमार ने आज (28 जनवरी) को इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ का निर्माण किया गया था। सभी विपक्षी पार्टियां बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुट हई थीं। नीतीश को महागठबंधन का महत्पूर्ण चेहरा माना जा रहा था। अब नीतीश के गठबंधन से अलग होने पर विपक्ष को बड़ा झटका लगा है।

Advertisement

Bihar Political Crises: इस्तीफे के बाद बोले नीतीश

 इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने इस्तीफे की आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि आज हम RJD से अलग हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे नए गठबंधन में शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने संकेत दिए की आज ही नई सरकार बन सकती है। पहले गठंबधन पर भी बात करत हुए उन्होंने कहा कि वहां स्थिति ठीक नहीं थी। इसी वजह से पार्टी ने फैसला किया और मैंने RJD से अलग होने का ऐलान किया। 

Bihar Politics: नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा 

बता दें कि आज पहले नीतीश ने JDU नेताओं संग बैठक की और बैठक में ही इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। उसके बाद नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंच कर अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा है। 

BJP से लड़ने के लिए नीतीश पर था भरोसा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने नीतीश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, ‘नीतीश कुमार ने 18 विपक्षी दलों की पहली बैठक 23 जून 2023 को पटना में बुलाई। दूसरी बैठक 17-18 जुलाई 2023 को बेंगलुरु में हुई. फिर 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में। तीनों बैठकों में नीतीश कुमार ने प्रमुख भूमिका निभाई, इसलिए हम अंत तक भाजपा और उसकी विचारधारा से लड़ने के लिए नीतीश कुमार पर विचार कर रहे थे।’

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: आदत से मजबूर नीतीश कुमार ने फिर मारी पलटी, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर एप

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *