Advertisement

Bihar: लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुके हैं पवन सिंह, बीजेपी के साथ चुनाव लड़ने का जताया इरादा

Share
Advertisement

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश में राजनीतिक उत्साह लगातार बढ़ रहा है। राजनीतिक दल ने चुनाव जीतने वाले प्रत्याशियों पर विचार करना शुरु कर दिया हैं। इन सब के बीच ये भी सुनने में आ रहा है कि भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता पवन सिंह भाजपा की ओर से आरा में चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी हो गई है, बस समय आने का इंतजार है।

Advertisement

लोकसभा चुनाव में कौन-कौन से अभिनेता आयेंगे नजर

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह 2024 लोकसभा चुनाव में चुनावी दंगल में उतरने के लिए तैयार हो गए हैं। भाजपा की ओर से आरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की सलाह मानूंगा। पवन सिंह ने कहा कि कोई आगे बढ़ने की इच्छा किसको नहीं होती हैं, अब आदेश का इंतजार है। दर्शकों के प्यार ने मुझे गायक बनाया और फिर नायक की उपाधि दी। पवन सिंह के अगले कदम का निर्णय उनके चाहने वालों के हाथ में है।

भोजपुरी सिनेमा जगत से मनोज तिवारी, निरहुआ और रवि किशन जैसे कलाकारों को भी लोकसभा में देखा जा सकता है। निर्देश का इंतज़ार है, वक्त आने दीजिए। आपको बता दें कि पवन सिंह ने पटना में भाजपा की ‘मेरी मिट्टी-मेरा देश’ कार्यक्रम में मीडिया से मुख़ातिब होते हुए यह बात कही है।

क्या एक अच्छा अभिनेता एक अच्छा नेता बन सकता है

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के चुनावी दांव पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों ने कहा कि वह एक अच्छे गायक और अभिनेता हैं। वह लोगों के बीच अपने अभिनय से लोकप्रिय है। महान अभिनेता एक महान नेता हो ऐसा ज़रूरी नहीं है। ग्लैमर की चकाचौंध से लोग अभिनेता को नेता मानते हैं, लेकिन समय के साथ वे गायब हो जाते हैं। बहुत से अभिनेता ने राजनीति में जगह बनाई, लेकिन वे कभी नहीं दिखाई दिए। वैसे तो पवन सिंह समाज की सेवा भी करते हैं, लेकिन राजनीति में आने के बाद वह भी दूसरे नेताओं की तरह नहीं बनेंगे यह सुनिश्चित नहीं है।

ये भी पढ़ें- Lucknow PGI: इलाज की कमी ने ली पूर्व सांसद के बेटे की जान, पिता को मिला जांच का अश्वासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *