Advertisement

Bihar News: किशनगंज की जनता ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को नकारा: उमेश सिंह कुशवाहा

Bihar News: umesh kushwaha slams rahul gandi and congress in hindi
Share
Advertisement

Bihar News: बिहार जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किशनगंज की जनता ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पूरी तरह से नकार दिया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा व्यापक प्रबंधन और पुरजोर तैयारी के बावजूद भी राहुल गांधी की जनसभा में हजार लोग भी उपस्थित नहीं हुए थे। इससे पता चलता है कि आम जनता में कांग्रेस को लेकर कितना आक्रोश और अविश्वास का भाव है।

Advertisement

Bihar News: कांग्रेस की वजह से टूटा महागबंधन

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अहंकार के कारण जमीन से पूरी तरह कट चुकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बिहार में राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कभी भी सफल नहीं हो सकती है। आज अगर इंडी गठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखरा है तो इसका एकमात्र कारण कांग्रेस पार्टी है और कांग्रेस पार्टी के रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि आने वाले कई दशकों तक इन्हें सत्ता नसीब नहीं होगी।

भ्रष्टाचार के आरोपों में डूबा दल न उठाए JDU  पर सवाल

उमेश सिंह कुशवाहा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नैतिक मूल्यों का चीर-हरण कर निजी स्वार्थ के लिए गांधी परिवार की चाटुकारिता करने वाले मौसमी नेता राजनीतिक सिद्धांत और विचारधारा की दुहाई ना दें। यह विडंबना के साथ-साथ दुर्भाग्य का विषय है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में डूबा हुआ राजनीतिक दल भी हमारे नेता नीतीश कुमार की नैतिकता पर सवाल खड़े कर रहा है।

अपने गिरेबान में झांके कांग्रेस

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र सरकार में रेल मंत्री, कृषि मंत्री, भूतल परिवहन मंत्री रहे और बिहार में विगत 18 वर्षों से मुख्यमंत्री का बागडोर संभाल रहे हैं। इतने लंबे राजनीतिक सफर के बाद भी हमारे नेता पर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। उनकी बेदाग और निर्विवाद छवि ही जदयू की पूंजी है इसलिए हमारा स्पष्ट तौर पर कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कुछ भी अनर्गल टिप्पणी करने से पहले कांग्रेस और राजद अपने गिरेबान में झांके।

रिपोर्ट: सुजीत श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ , बिहार

ये भी पढ़ें- Bihar: नीतीश कुमार पर जयराम रमेश का तंज, बोले- ‘वे अपना मफलर राजभवन में भुले तब…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *