Advertisement
Bihar

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने पद से दिया इस्तीफा, नीतीश के कामकाज पर उठा चुकें हैं सवाल

Share
Advertisement

बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने नीतीश की कैबिनेट से अपना इस्तीफा दे दिया है। कृषि मंत्री के इस्तीफा की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने कहा कि आज गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती है। दोनों नेताओं ने हमेशा किसानों की चिंता की।  किसान देश की जरूरत हैं। कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहते थे।  किसानों के साथ राज्य में न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है । इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं।

Advertisement

मंत्री सुधाकर सिंह सरकार बनने के बाद से ही अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में थे।  सार्वजनिक रूप से और खुले मंच से उन्होंने अपनी सरकार और अपने विभाग क जमकर विरोध किया था। कृषि मंत्री ने कैमूर की एक सभा में यहां तक कह दिया था कि उनके विभाग के पदाधिकारी चोर हैं और मंत्री चोरों के सरदार । सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप पर भी सवाल उठाया था।  उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप में काफी गड़बड़ियां है।  इसकी वजह से विभाग के अधिकारी किसानों की हमारी कर रहे हैं। जनता को उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और यह कहा कि आप लोग धरना प्रदर्शन करते रहें ताकि यह लगे कि कृषि विभाग में गड़बड़ी बरकरार है।  वरना, यह लगेगा कि सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने अपने विभाग में भारी घुसखोरी का आरोप लगाया।

सुधाकर सिंह के बयान से राजद और जदयू के आपसी हालात असहज हो रहे थे।  जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कई बार बयान बाजी भी की।  उन्हें सलाह दी जा रही थी कि वह मंत्री हैं और अपनी विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई कर सकते हैं। उन्हें कोई दिक्कत है तो तेजस्वी यादव से विमर्श करें।  बावजूद इसके सुधाकर सिंह ने अपना स्टैंड वापस नहीं लिया और आज गांधी जयंती के अवसर पर अपना इस्तीफा सरकार को भेज कर सबको चौंका दिया।

Recent Posts

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

सियासत जारी: खरगे का जवाब चिराग ने दिया, रविशंकर ने तेजस्वी पर पलटवार किया

INDI Vs NDA: बिहार में सियासत के मैदान में जुबानी जंग जारी है. ये जनता…

May 1, 2024

देश के अंदर नक्सलवाद और आतंकवाद का कारण बनीं कांग्रेस की नीतियांः CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया…

May 1, 2024

This website uses cookies.