Advertisement
Bihar

INDIA अलायंस में एक और टकराव! बिहार में चुनाव लड़ेगी AAP

Share
Advertisement

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए तमाम विपक्षी पार्टीयों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया…. जिसमें आम आदमी पार्टी भी शामिल हैं। आपको बता दें आम आदमी पार्टी ने मुंबई में मीटिंग से पहले ऐसा फैसला लिया है जो इस नए गठबंधन में टकराव ला सकता है। आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बिहार में जैसा विकास अबतक हो जाना चाहिए था। वो हुआ नहीं। तो वहां चुनाव लड़ना जरुरी हो गया है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बिहार के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक थी जिस दौरान चुनाव की घोषणा की।

विपक्षी दलों की मेगा बैठक के बाद INDIA महागठबंधन का ऐलान हुआ, जिसमें 26 बड़े और छोटे विपक्षी दल शामिल हैं…… बीजेपी को 2024 लोकसभा चुनाव में यही गठबंधन टक्कर देगा…. बता दें कि एक महीने में ही इस गठंबधन में फूट की खबरें सामने आने लगी हैं…. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है।. जिसके  बाद INDIA गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। इस फूट के बीच बीजेपी भी मौके का फायदा उठा सकती है।

बिहार में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आरजेडी आग बबूला हो गई। आरजेडी ने आम आदमी पार्टी को याद दिलाते हुए कहा कि ।.N.D.I.A गठबंधन के समय कुछ सिद्धांत तय किए गए थे। उन सिद्धांतों का आम आदमी पार्टी को पालन करना चाहिए। क्या कुछ कहा आरजेडी सांसद ने सुनिए।

कांग्रेस नेत्री अलका लांबा खुद इस बात को मान चुकी हैं कि, एक मीटिंग में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया मौजूद थे, जिसमें संगठन में मौजूद कमजोरियों को दूर करने पर चर्चा हुई थी।अलका लांबा ने कहा कि, दिल्ली की सातों सीटों पर हमें मजबूती के साथ चुनाव लड़ना है।

लोकसभा का समा घहरता जा रहा है। इस रण को शुरू होने में 185 दिन का समय बचा हुआ है। लेकिन अभी भी महागठबंधन कि राजनीति एक रंग में रंग नहीं पाई है। क्यूंकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के  बीच क्या चल रहा है। कुछ भी समझ से परे है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को आढ़े हाथों ले रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वो ये भी कहते हैं कि मुंबई में होने वाली महागठबंधन की मीटिंग में हिस्सा भी लेंगे। उधर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रहे खिंचतान के बहाने बीजेपी विपक्षी गठबंधन वाले सियासत पर हमला बोल रही है।मोदी के खिलाफ किसी भी तरह के विपक्षी रणनीति को फेल बता रही है। वहीं सवाल उठ रहा है कि जब विपक्षी गठबंधन इंडिया का काम केंद्र सरकार को हराना है एकजुट होकर तो फिर दोनों दल साथ मिलकर एकता के संदेश क्यों नहीं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

Recent Posts

Advertisement

UP: फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिशासी अधिकारी समेत 2 की मौत

UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की मक्खनपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी की कार…

May 11, 2024

Delhi: “तानाशाही के खिलाफ हमें लड़ना है”, महरौली में रोड शो के दौरान बोले CM केजरीवाल

Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को…

May 11, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में गांव मजबूत, दलितों को सम्मान और युवाओं की आकांक्षाओं को पंख लगे- जेपी नड्डा

JP Nadda: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,…

May 11, 2024

Arvind Kejriwal: CM केजरीवाल ने दिल्ली के महरौली में किया रोड शो, पंजाब के CM भगवंत मान भी रहे मौजूद

Arvind Kejriwal: सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने और जेल से रिहा होने के बाद आम…

May 11, 2024

ये चुनाव देश बनाने का चुनाव है, ये चुनाव चोर-लुटेरों से देश को बचाने का चुनाव है, झारखंड में गरजे PM मोदी

Jharkhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के चतरा में जनसभा को संबोदधित करते…

May 11, 2024

This website uses cookies.