Advertisement

Jan Vishwas Rally के दौरान बोले अखिलेश यादव, ‘2024 में होने जा रहा संविधान मंथन’

akhilesh yadav during janvishwas rally
Share
Advertisement

Jan Vishwas Rally: बिहार की राजधानी पटना में आज महागठबंधन की विशाल रैली हुई। जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव के साथ-साथ कई दिग्गजों ने भाग लिया। रैली के दौरान गठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इसी क्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला बोला।

Advertisement

Jan Vishwas Rally: 2024 में ‘संविधान मंथन’ होने जा रहा है- अखिलेश

पटना के गांधी मैदान में RJD की ‘जन विश्वास महारैली’ को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘एक तरफ उत्तर प्रदेश ’80 हराओ’ का नारा दे रहा है, वहीं बिहार भी ’40 हराओ’ का नारा लगा रहा है। अगर यूपी और बिहार मिलकर 120 सीटें हरा देंगे तो भाजपा का क्या होगा? 2024 में ‘संविधान मंथन’ होने जा रहा है। एक तरफ संविधान के रक्षक हैं और दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं, संविधान को नष्ट करना चाहते हैं।”   

‘बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा’

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, “दिन में सपना देखने में कोई पाबंदी है क्या? उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को 80 सीटों में से 2 सीटें भी नहीं मिलेंगी, इसी पर विवाद है। यहां(बिहार) INDIA गठबंधन और वहां(उत्तर प्रदेश) PDA का सूपड़ा साफ होगा। जनता सिर्फ प्रतीक्षा कर रही है।”

ये भी पढ़ें- ‘हम लोगों से गलती हुई’, Jan Vishwas Rally के दौरान ऐसा क्यों बोले लालू यादव?

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *