Advertisement
Categories: Bihar

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हो सकती है JDU, CM नीतीश ने दिया इशारा

Share
Advertisement

पटना: बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात को लेकर संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाईटेड) मोदी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकती है।

Advertisement

पिछले कुछ वक्त से लगातार मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। जिनमें मुमकिन है कि इसी सप्ताह विस्तार किया जा सकता है।

इसी बीच जेडीयू के अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली के दौरे पर हैं जिसके बाद ये अटकलें और पुख्ता होने लगीं कि उनकी पार्टी को मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में जगह मिल सकती है।

नीतीश कुमार से पटना में संवाददाताओं से बात करते वक्त इससे इनकार नहीं किया।

नीतीश कुमार ने कहा, “हम शामिल नहीं होंगे, ऐसी कोई बात नहीं है।”

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में जो भी फ़ैसला होता है वो पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह ही बता पाएंगे।

नीतीश ने कहा, “फ़ैसले को लेकर मुझे कोई जानकारी नहीं है, इस बारे में हमारी पार्टी के अध्यक्ष ही कुछ बोल सकते हैं, उन्हें ही इसका अधिकार है। वो बातचीत कर रहे हैं, उसमें जो होना है वो होगा।”

जेडीयू एनडीए की महत्वपूर्ण सहयोगी पार्टी में से एक है। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में JDU-NDA ने बिहार में 16 सीटें जीती थीं।

 

 

Recent Posts

Advertisement

गुजरात में दहाड़े PM मोदी, बोले- ‘कांग्रेस वाले और उनकी जमात कान खोलकर सुन लें, जब तक मोदी जिंदा है…’

PM Modi: गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जनसभा को संबोधित…

May 1, 2024

शिवपाल यादव का जुबानी हमला, बोले- ‘BJP वालों को ऐसा इंजेक्शन लगाना कि इनकी चीख दिल्ली तक पहुंचे’

Shivpal Yadav: लोकसभा चुनाव 2024 के दो चरणों का मतदान सकुशल संपन्न हो चुका है।…

May 1, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, सरयू तट पर आरती…हनुमान गढ़ी और रामलला के करेंगी दर्शन

President Murmu Visit Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत…

May 1, 2024

Bihar: गैस सिलेंडर फटने से हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर सीएम नीतीश ने जताया दुःख

CM Nitish: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किशनगंज जिले के पौआखाली में गैस सिलेंडर…

May 1, 2024

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की मौत, दावा- अमेरिका में हमलावरों ने मारी गोली !

Goldy Brar Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की…

May 1, 2024

This website uses cookies.