Advertisement

Bharat Nyay Yatra News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर तंज, कांग्रेस नहीं कर पा रही पीएम मोदी का मुकाबला

Bharat Niyay Yatra News chattisgarh deputy cm arun sao attacks on rahul g
Share

Bharat Nyay Yatra News

Advertisement

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब भारत न्याय यात्रा(Bharat Nyay Yatra News) की शुरुआत करने वाले हैं। लेकिन यात्रा के शुरु होने से पहले ही भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पर लागातार हमला किया जा रहा है। बता दें कि यह यात्रा 14 जनवरी को शुरु होने वाली है। लेकिन उससे पहले छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राहुल गांधी पर तंज कसा है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने साधा निशाना

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने यात्रा के आरंभ होने से पहले ही राहुल गांधी की इस यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने पहले भी एक  यात्रा निकाली थी, उनकी इस यात्रा के बाद जो विधानसभा चुनाव हुए, उसमें छत्तीसगढ़ और राजस्थान से कांग्रेस सरकार की चली गई. वहीं, मध्य प्रदेश में जीत के लिए बड़ी उम्मीद पाल कर बैठे थे, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला।

यात्रा से कांग्रेस को नहीं मिलेगा कोई लाभ

उपमुख्यमंत्री ने अपने बयान में आगे कहा कि इस यात्रा से कांग्रेस पार्टी को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। उन्होनें आगे कहा कि कांग्रेस पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इस बयान में उपमुख्यमंत्री साव ने यह आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पीएम का विरोध करते-करते देश का भी विरोध करने लगी है। जिसे देश की जनता पसंद नहीं करती है।

चाहे कितनी भी यात्रा निकालें कांग्रेस का कुछ नहीं होगा

यात्रा के शुरु होने से पहले उपमुख्यमंत्री द्वारा भविष्यवाणी की गई। जिसमें उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी चाहे कितनी भी यात्रा निकाल लें। लेकिन कांग्रेस का यात्रा से कुछ नहीं होगा। वहीं इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से 14 राज्यों में की जानी हैं। कांग्रेस के मुताबिक़, ये यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार  भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी 14 राज्यों के 85 ज़िलों से गुजरेंगे।

यह भी पढ़े:Rahul Gandhi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,  पहलवानों के मुद्दे पर कही यह बात

Follow Us On: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *