Advertisement

Ayodhya News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Share
Advertisement

Ayodhya News: महाराजगंज थाना क्षेत्र के ईशा सराय गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisement

ईशा सराय गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र मोतीराम का शव शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर के बरामदे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस से शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष महाराजगंज अनुपम मिश्रा ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार ने किसी भी तरह के पारिवारिक विवाद से इंकार किया है।

ये भी पढ़ें: UP के बहराइच में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जानें पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *