Advertisement

अलीगढ़: दूसरे चरण के  निकाय चुनाव में स्टार प्रचारक करेंगे जनसभा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद का आज दौरा 

Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya.

Share
Advertisement

UP Nikay Chunav Phase 2: नगर निकाय चुनाव के पहले चरण संपन्न होने के बाद दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारक प्रचार के लिए जुट गए हैं। अलीगढ़ में दूसरे चरण के लिए 11 मई को मतदान होना है वही इससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अलीगढ़ में वोट मांगने पहुंच रहे हैं।  केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अतरौली नगर पालिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नुमाइश मैदान में 7 मई को संबोधन होगा। नगर निकाय चुनाव में भाजपा महिला सम्मेलन में स्मृति ईरानी को बुलाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का शुक्रवार को अतरौली नगर पालिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। ये पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गृह निवास है। डिप्टी सीएम अलीगढ़ के बाद कासगंज और एटा में प्रचार के दौरे पर रहेंगे। तीनों जिलों में जन सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं अलीगढ़ के अतरौली दोपहर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा संगठन और जिला प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के कार्यक्रम मिलने के बाद कार्य योजना बनाई है। निकाय चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया है।

वही, अब दूसरे चरण के लिए स्टार प्रचारकों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा महानगर और जिला इकाई ने स्टार प्रचारकों के रूप में केंद्र में मंत्री एस पी सिंह बघेल, जसवंत सैनी, प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने समय दिया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मई को अलीगढ़ आ रहे हैं। भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 मई को आएंगे और नुमाइश मैदान में संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी आ गया है। 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ के साथी बदायूं, शाहजहांपुर और बरेली में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी, बसपा और कांग्रेस के भी दिग्गज नेता जनसभा कार्यक्रम में आने की तैयारी में है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी, आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के अलावा कई नाम भेजे गए हैं। इसी तरह बसपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक दूसरे चरण के नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया मर्डर का VIDEO आया सामने, कैसे बेरहमी से मारा, यहां देखें

रिपोर्ट – संदीप शर्मा, संवाददाता अलीगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *