Coronavirus Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 460 नए मामले दर्ज, 2 की हुई मौत
नई दिल्लीः देशभर में अभी भी जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 460 नए मामले पाए गए हैं। जबकि कोविड से 2 लोगों की मौत हो गई है। मालूम हो कि इस समय 2085 केस एक्टिव हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामले आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में कोविड के कुल 18 लाख 58 हजार 614 नए मामले मिले, साथ ही 18 लाख 330 हजार 412 लोग ठीक हुए।
इसके अलावा करीब 26 हजार 117 लोगों की मौत हो गई। आंकड़ों के मुताबिक इस समय राजधानी दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिव रेट 0.81% है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुल सक्रिय में से 1483 लोग होम आइसोलेट है। साथ ही कुल 142 मरीज भर्ती हैं। मालूम हो कि फिलहाल राज्य में करीब 14 हजार 329 बेड्स खाली है।
जिसमें कुल भर्ती मरीजों में से 56 आईसीयू में है। जबकि 64 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और 13 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इसके कुल मरीजों में से 106 दिल्ली के और 33 बाहर के रहने वाले हैं। उधर, सैंपलिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में 56 हजार 984 सैंपल्स की जांच हुई है। जिसके बाद अबतक राजधानी में 3 करोड़ 62 लाख 39 हजार 427 सैंपल्स की जांच हो चुकी है।
आंकड़ो के हिसाब से दिल्ली में कोविड टीकाकरण की शुरुआत से लेकर अब तक 3 करोड़ 12 लाख 33 हजार 531 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें 1 करोड़ 72 लाख 71 हजार 656 को पहली डोज। जबकि1 करोड़ 35 लाख 63 हजार 190 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके साथ ही 39 लाख 86 हजार 855 को प्रिकॉशन डोज दिया गया है।