Advertisement

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी, अनुराग ठाकुर को दी गई ये बड़ी जिम्मेदारी

Share
Advertisement

 नई दिल्ली। यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा (BJP) ने प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल को यूपी में भाजपा के सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

दूसरी ओर उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह होंगे।

बता दें कि इसके अलावा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मणिपुर में भाजपा के चुनाव प्रभारी नियुक्त किए गए है। जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पंजाब के प्रभारी होंगे जबकि महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को गोवा में बीजेपी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा पार्टी ने चुनावी रूप से सबसे अहम इस राज्य में क्षेत्रवार छह संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। लोकसभा के सदस्य संजय भाटिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार के विधायक संजीव चौरसिया को बृज क्षेत्र, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सत्या कुमार को अवध क्षेत्र, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष सुधीर गुप्ता को कानपुर क्षेत्र, राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन को गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा को काशी क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी, उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने है

यूपी और उत्तराखंड में अगले साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी मुख्य राजनीतिक दलों ने इसके लिए काफी तैयारियां करनी शुरू कर दी है। सभी पार्टी जनता को साधने की तमाम कोशिश कर रही है। दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ भाजपा 2017 के चुनाव परिणामों को दोहराने का दावा कर रही है। अब देखना होगा कि जनता इस बार किसके साथ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *