Advertisement

Tokyo Olympics 2020: आज सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का अर्जेंटीना से मुकाबला, भारत की बेटियों से मेडल की आस

Share
Advertisement

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में हारने के बाद अब सबकी निगाहें महिला हॉकी टीम पर टिकी हैं। आज हर कोई देश की इन बेटियों को जीतते हुए देखना चाहता है। इसके लिए देश में दुआओं का दौर जारी है।

Advertisement

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रच दिया है। भारत की बेटियों के सामने आज इतिहास रचकर पहली बार ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने का मौका है। पूरे देश की नज़रें आज टोक्यो में टीम इंडिया पर टिकी हैं और सबकी दुआएं इनके साथ है।

 ओलंपिक में पहले ही इतिहास रचने के बाद आज भारतीय महिला हॉकी टीम अपने सेमीफाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना से भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समय के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक गोल्ड मेडल से दो कदम दूर

बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम अपने ओलंपिक गोल्ड मेडल से बस दो कदम दूर है। हांलाकि इससे पहले टीम को सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की टीम को हराना होगा। इसलिए आज होने वाले मैच पर सबकी निगाहें टिकी हुई है। आज का मैच काफी दिलचस्प होने वाला है।

फिलहाल भारतीय महिला टीम ने यहां तक पहुंचने के लिए तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1-0 से करारी हार देकर बाहर का रास्ता दिखाया है और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *