Advertisement

टीम इंडिया के पहले सुपरस्टार सुनील गावस्कर ने धोनी के लिए कही ये बड़ी बात

Share
Advertisement

भारतीय क्रिकेट के पहले सुपरस्टार सुनील गावस्कर ने चेपॉक में भीड़ को चीरते हुए माही का ऑटोग्राफ लिया। जैसे ही कोलकाता के खिलाफ मैच खत्म हुआ।

Advertisement

धोनी समेत पूरी CSK ने ग्राउंड के चक्कर लगाने स्टार्ट कर दिए। इस दौरान उन्होंने फैंस को टेनिस बॉल और टी-शर्ट भी बांटी। माही इस काम में सबसे आगे थे। उनके हाथ में एक टेनिस का रैकेट था।

धोनी का कद सबसे बड़ा

धोनी उस रैकेट से मार-मारकर गेंदों को स्टैंड्स तक पहुंचा रहे थे। इन सबके दौरान ग्राउंड में मौजूद जर्नलिस्ट और कैमरा पर्सन भी CSK स्क्वॉड के साथ चलने लगे। तभी कुछ ऐसा घटा, जिसने इंडियन क्रिकेट में धोनी का कद सबसे बड़ा कर दिया।

तमाम लोगों के साथ ग्राउंड पर मौजूद स्टार स्पोर्ट्स की ब्रॉडकास्टिंग टीम भी धोनी के पीछे भागी। इस भागमभाग में लेजेंडरी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सबको पछाड़ दिया।

सुनील गावस्कर ने धोनी से मांगा ऑटोग्राफ

सुनील गावस्कर बहुत तेज भागते हुए भीड़ में घुस गए और सीधे धोनी के पास जा पहुंचे। वहां उन्होंने माही से बात की और बात करते-करते अपनी शर्ट पर उनका ऑटोग्राफ मांग लिया।

धोनी ने मुस्कुराते हुए सनी पाजी की बात मानी और उनकी शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। ये वही शर्ट थी जो गावस्कर को ब्रॉडकास्टर की ओर से मिली थी और जिसे पहन वह मैच ड्यूटी कर रहे थे। सुनील गावस्कर ने ऐसा किसी खिलाड़ी के लिए कभी नहीं किया था।

सुनील गावस्कर ने धोनी के लिए कही ये बात

धोनी से ऑटोग्राफ लेने के बाद सनी पाजी ने उन्हें गले लगाया और कुछ बातें कीं। बाद में कहा गया कि गावस्कर धोनी से संन्यास ना लेने की अपील कर रहे थे। इस माहौल को देख थाला के फैंस भावुक हुए हो गए। सुनील गावस्कर वही बल्लेबाज हैं,

जिन्होंने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों का सामना बगैर हेलमेट पहने किया। भारत को 1983 वर्ल्ड कप जिताने में भी उनकी अहम भूमिका थी। गावस्कर को देखकर ही सचिन तेंदुलकर के भीतर क्रिकेट खेलने का जज्बा पैदा हुआ।

सुनील गावस्कर महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैन

सुनील गावस्कर महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े फैन निकले। उम्मीद है कि माही गावस्कर की बात पर गौर फरमाएंगे। IPL 2024 में भी पीली जर्सी पहनकर मैदान पर नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें