Advertisement

सौरव गांगुली का पत्ता हुआ साफ, रोजर बिन्नी बने नए BCCI अध्यक्ष

Share
Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन होगा विराजमान उसका फैसला हो गया है। अब तक की मिली जानकारी के हिसाब से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी (Roger Binny) को इस पद की जिम्मेदारी मिली है। आज यानी 17 अक्टूबर  को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के ये 36वें चेहरे के रूप में पदभार संभालेंगे। ये जगह उन्हें सौरव गांगुली के पद छोड़ने के बाद मिली है। मुंबई में बीसीसीआई एजीएम में उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई

Advertisement

राजीव शुक्ला BCCI उपाध्यक्ष  पद पर विराजमान रहेंगे। देवजीत सैकिया संयुक्त सचिव होंगे। निवर्तमान कोषाध्यक्ष अरुण धूमल आईपीएल के नए अध्यक्ष होंगे। रोजर बिन्नी अपने हालिया कार्यकाल में कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी थे और अब राज्य निकाय में अपना पद छोड़ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *