Advertisement

प्रज्ञानानंदा ने चेस वर्ल्ड कप में फाइनल का टिकट कटाया, सेमीफाइनल में अमेरिका के करूआना को हराया

Share
Advertisement

Chess World Cup 2023: भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है। उन्होंने फिडे चेस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह में बना ली है। प्रज्ञानानंदा ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले विश्वनाथन आनंद ने चेस वर्ल्ड कप के फाइनल का खिताब जीता था। बता दें कि प्रज्ञानानंदा सबसे कम उम्र में फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

विश्व के तीसरे नंबर के खिलाड़ी को हराया

सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हरा दिया। फाइनल में प्रज्ञानानंदा का सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा।

परिजनों में खुशी की लहर

इस कामयाबी से उनके परिवारजनों में खुशी का माहौल है। प्रज्ञानानंदा के पिता रमेशबाबू बेटे के प्रदर्शन से काफी गदगद दिखे। प्रज्ञानानंदा की मां नागलक्ष्मी बेटे के साथ अजरबेजान में हैं। रमेशबाबू ने बताया कि हम बेटे के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। आपको शीर्ष पर पहुंचने के लिए कई बाधाओं को पार करना पड़ता है।

दिल्ली सीएम ने दी बधाई

प्रज्ञानानंदा के शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। सीएम केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 18 वर्षीय प्रज्ञानानंदा ने शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुँचकर देश का नाम ऊँचा किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से हम सभी गर्वित हैं। कम उम्र में इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको बहुत-बहुत बधाई।

ये भी पढ़ें: पूर्व राज्यपाल कुरैशी का विवादित बयान, बोले- एक दो करोड़ मुसलमान मर भी जाएं तो हर्ज नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *