IPL 2023 में भी दिखेगा MS Dhoni का Helicopter Shot, कहा- ‘आखिरी मैच चेन्नई में ही खेलूंगा’

MS Dhoni IPL Retirement: IPL 2022 में कल CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) का आखिरी मैच Rajasthan Royals(राजस्थान रॉयल्स) के साथ खेला गया था। हालांकि इस मैच में चेन्नई को हार का सामना जरूर करना पड़ा है। लेकिन चेन्नई के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आर्ई है। बता दें कल का खेला गया मैच दोनों टीमों के लिए आखिरी था। राजस्थान की जीत के बाद भले ही चेन्नई का आईपीएल 2022 का सफर समाप्त हो गया है। लेकिन चेन्नई के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है की अगले साल भी MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) IPL 2023 चेन्नई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
Y. E. S! 👏 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) May 20, 2022
𝗠𝗦 𝗗𝗵𝗼𝗻𝗶 𝗪𝗶𝗹𝗹 𝗕𝗲 𝗕𝗮𝗰𝗸! 💛 💛
Follow the match ▶️ https://t.co/ExR7mrzvFI#TATAIPL | #RRvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/mdFvLE39Kg
IPL 2023 में भी चलेगा माही का बल्ला
भारत के सबसे सफल और पूर्व कप्तान MS Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी) IPL में हमेशा से सीएसके की तरफ से खेलते हुए नजर आए हैं। इन सबके बीच बड़ी ख़बर यह है कि MS Dhoni(महेन्द्र सिंह धोनी) ने कल के मैच के बाद ये ऐलान कर दिया की वो अगले साल भी IPL(आईपीएल) खेलते हुए नज़र आएंगे। बता दें कल के खेले गए मैच में टॉस जीतने के बाद कमेंटेटर ने महेन्द्र सिंह धोनी से पूछा कि क्या आज उनका बतौर Player(प्लेयर) आखिरी मैच होगा। ऐसे में जवाब में माही कहते हैं, ‘चेन्नई में नहीं खेलना और धन्यवाद कहना उनके लिए बेहद अनुचित होगा। हालांकि मुंबई एक ऐसी जगह है, जहां एक टीम और एक व्यक्ति के तौर पर मुझे ढेर सारा प्यार मिला है। लेकिन यह चेन्नई के फैंस के साथ अन्याय होगा। इसके साथ उन्होंने कहा की CSK (चेन्नई सुपर किंग्स) के प्रशंसकों के लिए यह अच्छा नहीं होगा कि मैं चेपॉक (Chennai) में न खेलूं। इसके साथ ही उन्होंने कल सारी अटकलों को सीधे रुप से खारिज भी कर दिया है।