
फुटबॉल विश्व कप का आगाज हो चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि पहली बार यह टूर्नामेंट मिडिल-ईस्ट में खेला जा रहा है। इस बार खेल में अरबों रूपय का खर्चा आने के आसार हैं। इस खेल में कुछ ऐसे नए नियम लाए गए हैं, जिसकी जमकर आलोचना भी हो रही है।
जानकारी के मुताबिक विश्व कप के दौरान महिला और पुरुष दोनों के लिए कपड़ों को लेकर भी कई कड़े नियम बनाएं गए हैं। बड़ी बात ये है कि महिलाओं के साथ कुछ सख्त नियम रखे गए हैं। खास तौर पर उनके कपड़ों को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि महिलाओं को टाइट जिंस पहनने पर पाबंदी लगाई गई है।
गर्ल फैंड के साथ रूकना पड़ेगा मंहगा
इतना ही नहीं कोई भी कपड़ा ऐसा नहीं पहन सकेंगी जो कि घुटनों से ऊपर हो। अगर बात करें पुरूषों की तो उनके लिए भी समान नियम लागू होंगे। यहां तक तो फिर भी गलीमत थी एक और नया नियम है जो आपको सोंचने पर मजबू कर देगा। उस नियम के हिसाब से अगर आप किसी महिला मित्र के साथ जा रहें हैं तो आपको किसी भी आस-पास के होटल में रूम नहीं मिलेगा। जानकारी तो ये भी है कि अगर किसी ने भी इस नियम का उल्लंघन किया तो उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा।