Advertisement
IPL

IPLके अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा छक्के और चौके जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने धोनी

Share
Advertisement

IPL के अंतिम ओवर में 59 छक्के और 49 चौके जड़ने वाले महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ पारी की अंतिम 2 गेंदों पर माही के 2 छक्कों का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा। अंतिम ओवर में 2 छक्के जड़ने का करिश्मा माही ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा 15वीं दफा किया। इन छक्कों ने फिर एक दफा साबित कर दिया कि आज भी धोनी से बड़ा फिनिशर क्रिकेट की दुनिया में दूसरा कोई नहीं है। सैम करन ने पांचवीं गेंद धीमी गति के साथ आउटसाइड ऑफ शॉर्ट बॉल डाली। माही को बड़ा शॉट खेलने के लिए भरपूर विड्थ मिला। पलक झपकते ही बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से गगनचुंबी छक्का निकल गया। क्रिकेट की भाषा में इसे थप्पड़ शॉट कहते हैं। आखिरी गेंद स्टंप्स पर फुलटॉस! धोनी ने शानदार कनेक्शन किया और गेंद को डीप मिडविकेट बाउंड्री के आसमान में छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी के 2 छक्कों की बदौलत चेन्नई का स्कोर 200 पहुंच गया। हकीकत यह है कि इस सीजन आईपीएल में रवींद्र जडेजा का बल्ला पहले की तरह नहीं बोल पा रहा है। पंजाब के खिलाफ भी वह 10 गेंद पर सिर्फ 12 रन बना सके। उनकी पारी में एक भी चौका और छक्का शामिल नहीं था। अगर रवींद्र जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी करने के लिए उतरते, तो निश्चित तौर पर हालात दूसरे होते। चेन्नई दो सौ की बजाय सवा दो सौ तक पहुंच जाता। जब महेंद्र सिंह धोनी कई दफा इशारा दे चुके हैं कि यह उनका आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में उन्हें टीम के हित को मद्देनजर रखते हुए ऊपरी क्रम में खेलने पर विचार करना चाहिए।

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अंतिम ओवर में सिर्फ 290 गेंदें खेलकर सबसे ज्यादा 709 रन बनाए हैं। इस दौरान माही के बल्ले से 49 चौके और 59 छक्के आए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के बाद दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अंतिम ओवर में 33 छक्के लगाए हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच छक्कों का फर्क अपने-अपने बताने के लिए काफी है कि माही का कद सबसे बड़ा क्यों है। महेंद्र सिंह धोनी के लिए एज सिर्फ एक नंबर है और वह आने वाले 2 वर्षो तक आराम से आईपीएल खेल सकते हैं। इसका फैसला तो सीजन के अंत में होगा, लेकिन फिलहाल जरूरी यह है कि धोनी टीम हित में जडेजा से ऊपर बल्लेबाजी करने के लिए आएं। अपने बल्ले से तूफान उठाएं।

ये भी पढ़ें: सलमान और विराट समेत कई मशहूर हस्तियों को वापस मिला Twitter ब्लू टिक

Recent Posts

Advertisement

Deoria: BJP उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने दाखिल किया नामांकन, बोले- विकसित भारत बनाने के लिए एक एक वोट बहुत जरूरी है

Deoria: देवरिया सदर लोक सभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरूवार 9…

May 9, 2024

Bareilly Crime News: अपहरण, धर्म परिवर्तन, फिर हैवानियत कर चलती ट्रेन से फेंककर कर उतारा मौत के घाट

Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक जिहादी फरियादी ने एक हिंदू छात्रा का…

May 9, 2024

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को पता है कि ऐसा करने से पहले यमराज जीवन की डोर काट ले जाएंगे, सीतापुर में गरजे CM योगी

Sitapur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरा चुनाव रामभक्तों व रामद्रोहियों के बीच रह…

May 9, 2024

Lakhimpur Kheri: देश की जनता कह रही, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे- CM योगी

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव 2024 एक निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। अब तक तीन…

May 9, 2024

2029 तक कांग्रेस मुक्त होगा भारत, देवरिया में बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

Deoria: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य यूपी के देवरिया शहर के चीनी…

May 9, 2024

14 साल का इंतजार… साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन बना मददगार… ऐसे पकड़ा साइको सीरियल रेपिस्ट-किलर

Success of Police in Chandigarh: देश के चंडीगढ़ में एक ऐसे केस का खुलासा हुआ…

May 9, 2024

This website uses cookies.