Advertisement

IPL Cricket: आईपीएल क्रिकेट में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Share
Advertisement

नई दिल्ली: आईपीएल क्रिकेट (IPL Cricket) में आज मुंबई इंडियंस का सामना अबूधाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। बता दें कि यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Advertisement

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने कल रात दुबई में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया था। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने एक सौ 35 रन के लक्ष्य को 17 ओवर और पांच गेंद में हासिल कर लिया।

मालूम हो कि, श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक नाबाद 47 रन बनाए। साथ ही शिखर धवन ने 41 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 35 रन का योगदान किया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक सौ 34 रन बनाए।

उनका कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। दिल्ली कैपिटल्स के कगिसो रबाडा ने तीन और एनरिक नॉर्टजे और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इसके साथ ही एनरिक नॉर्टजे को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *