IPL 2023: टी-20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव ने एक ही मैच में बनाए कई रिकॉर्ड

टी-20 में SKY नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव एक बार फिर अपने खेल प्रदर्शन से सबका मनमोहक कर दिया है। आईपीएल 2023 का 54वां मैच मुंबई और बैंगलोर के बीच खेला गया, कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुम्बई ने 6 विकेट से जीता। मुंबई की इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव साबित हुए, जिन्होंने महज 35 गेंदों में 237.14 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए।
सूर्यकुमार ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत आईपीएल के 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है आइए जानते है।
पहले रिकॉर्ड – SKY यानि सूर्यकुमार यादव ने अपने आईपीएल करियर में 3000 रन पूरा करने वाले 22वें खिलाड़ी हैं, जबकि 3000 रन क्लब में सूर्यकुमार 14वें भारतीय है। अब तक आईपीएल में 3020 रन बनाया हैं।
दूसरा रिकॉर्ड – आरसीबी के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने 6 छक्के जड़े। इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में अपना छक्कों का शतक भी पूरा कर लिया है। उनके छक्कों की संख्या 102 हो गई है। आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा करने वाले वे 31वें बल्लेबाज हैं।
तीसरा रिकॉर्ड – सूर्यकुमार यादव ने बैंगलोर के खिलाफ 83 रनों की पारी खेली। यह आईपीएल करियर का उनका सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले साल 2021 में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रन बनाए थे।