Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम ने Commonwealth Games में रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर जीता कांस्य पदक

India vs New Zealand
Share
Advertisement

IND v NZ Hockey: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games)  में भारतीय महिला हॉकी टीम (India vs New Zealand) ने कमाल कर दिखाया है। भारत ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में गत चैंपियन न्यूजीलैंड को शूटआउट में 2-1 पराजित किया। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में ओवरऑल यह तीसरा पदक है। इससे पहले भारत ने साल 2002 में गोल्ड जीता था जबकि साल 2006 में भारतीय टीम ने सिल्वर पर कब्जा जमाया था।

Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम ने Commonwealth Games  में रचा इतिहास

बता दें कि भारत का मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स (India vs New Zealand) में यह 41वां पदक है। बता दें कि भारत का मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में यह 41वां पदक है। भारतीय टीम मैच के अंतिम लम्हों में 1-0 से आगे चल रही थी लेकिन आखिरी 30 सेकेंड से भी कम समय में उसने विरोधी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर दे दिया। यह पेनाल्टी स्ट्रोक में बदला और ओलीविया मेरी ने न्यूजीलैंड को बराबरी दिला दी जिसके बाद मुकाबला शूट आउट में खिंच गया। भारत ने शूट आउट में धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड को हराकर जीता कांस्य पदक

विवादास्पद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया (India vs New Zealand) के खिलाफ दिल तोड़ने वाली हार के बाद इस मुकाबले में खेल रही भारतीय टीम ने पूरे मैच के दौरान बेहतर प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किया। भारतीय महिला हॉकी टीम का ये तीसरा CWG मेडल है। इससे पहले तक दो ही पदक कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने जीते थे, जिनमें एक गोल्ड मेडल और एक सिल्वर मेडल था। अब इस लिस्ट में एक ब्रॉन्ज मेडल भी जुड़ गया है। भारत ने आखिरी बार 2006 CWG में सिल्वर मेडल जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *