Advertisement

टोक्यो पैरालिंपिक के समापन समारोह में भारतीय महिला निशानेबाज अवनि लेखारा होंगी भारत की ध्वजवाहक

Shooter Avani Lekhara

Share
Advertisement

नई दिल्ली: निशानेबाज अवनि लेखारा (Shooter Avani Lekhara) आज टोक्यो में चल रहे टोक्यो पैरालिंपिक (Tokyo Paralympics) के समापन समारोह में भारत की ध्वजवाहक होंगी। बता दें कि टोक्यो पैरालिंपिक में स्‍वर्ण पदक (gold medal) जीतने वाली पहली भारतीय महिला (Indian woman) हैं।

Advertisement

मालूम हो कि निशानेबाज अवनि लेखारा ने टोक्यो पैरालिंपिक में दो पदक जीते है। वहीं, 19 वर्षीय अवनि लेखारा 10 मीटर एयर राइफल में गोल्ड और 50 मीटर राइफल में कांस्‍य पदक हासिल कर तीसरे स्‍थान पर रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने पैरालंपिक खेलों में बड़ी संख्या में पदक जीतकर देश का नाम रौशन किया है।

जानकारी के अनुसार, भारत से, 54 खिलाड़ियों ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन सहित नौ स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व किया है। जबकि, भारत अब तक भारत चार स्‍वर्ण, सात रजत और छह कांस्‍यं पदक प्राप्त कर कुल 17 पदक जीत चुका है।

भारत की ओर से तीरदांजी, एथलेटिक्‍स, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन सहित नौ स्‍पर्धाओं में 54 खिलाडि़यों ने देश का प्रतिनिधित्‍व किया। अब तक भारत चार स्‍वर्ण, सात रजत और छह कांस्‍यं पदक हासिल कर कुल 17 पदक जीत चुका है। साथ ही पदक तालिका में भारत 26वें स्‍थान पर हैं।

दरअसल, इससे पहले कल प्रमोद भगत ने बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। इसके अलावा मनोज सरकार ने रजत पदक जीता था। इसके साथ ही इस बार टोक्यो पैरालिंपिक में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें