Advertisement

Dhoni ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेट कीपर

Share
Advertisement

बीती रात खेले गए आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था। इसके साथ ही दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। धोनी ने इस मैच में हैदराबाद के कप्तान मार्करम के बल्ले का एज लगा और धोनी ने विकेट के पीछे एक आसान कैच लपक लिया। इसी कैच के साथ धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।

Advertisement

सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

एम एस धोनी ने टी 20 मैच में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी विकेट कीपर के तौर पर दुनिया में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकार्ड क्विंटन डी कॉक के नाम था।

धोनी ने पकड़े इतने कैच

ESPN क्रिकइंफो से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने T20 क्रिकेट में कुल 208 कैच लिए हैं। वहीं डी कॉक ने अब तक 207 कैच लिए हैं। इस लिस्ट पर तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय प्लेयर ही है। वो हैं दिनेश कार्तिक, कार्तिक ने 205 कैच पकड़े हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2023: चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से दी मात, कॉन्वे ने बनाए 77 रन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *