Advertisement

चैंपियन्स ट्रॉफी: भारत को जापान ने हराया, कांस्य पदक के लिए अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Champions Trophy
Share
Advertisement

एशियन चैंपियन्स ट्रॉफ़ी की डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय हॉकी टीम को सेमीफ़ाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

Advertisement

भारतीय टीम को जापान ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका 3-5 के अंतर से हराया है। इससे पहले जापान की टीम चौथे नंबर पर थी जबकि भारतीय टीम पहले नंबर पर थी। भारतीय टीम को इस मैच में फेवरेट माना जा रहा था लेकिन जापान की टीम इस मैच में भारत पर भारी पड़ी है। भारत ने राउंड रॉबिन मुकाबले में जापान को 6-0 से हराया था।

अब भारतीय टीम का मुकाबला कांस्य पदक के लिए बुधवार को पाकिस्तान से होगा। वहीं जापान का फ़ाइनल में दक्षिण कोरिया से मैच होगा। कोरिया ने एक दूसरे सेमीफ़ाइनल में पाकिस्तान को 6-5 से शिकस्त दी थी।

भारतीय हॉकी टीम ने इसी साल जापान में हुए ओलंपिक में 41 साल बाद मेडल हासिल किया था। भारत ने ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। चैंपियन्स ट्रॉफ़ी टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार और शानदार रहा था। भारतीय टीम को किसी मैच में भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है और अंक तालिका में पहले नंबर पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *