Advertisement
धर्म

Rama Navami 2022: राम नवमी के दिन पूजा में न करें ये गलतियां, होता है खराब असर

Share
Advertisement

रामनवमी का पर्व आज 10 अप्रैल को मनाया जा रहा है। आज के दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। चै्त्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मदिन भी होता है। इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें यह जानकर आप भगवान श्री राम का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

नवमी के दिन स्नान आदि से निवृत हो जाएं और साफ कपड़े पहनें और फिर व्रत का संकल्प लें। पूजा स्थान पर राम जी के बचपन की मूर्ति या तस्वीर रखें। फिर उनका गंगा जल से ​अभिषेक करें। अब उनकी रोली, चंदन, अक्षत्, धूप, गंध, पुष्प आदि से पूजा करें। फल और घर में बने मीठे पकवान उनको अर्पित करें, उसका भोग लगाएं। रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।

चलिए जानते हैं रामनवमी पर क्या करें और क्या न करें

राम नवमी पर क्या करें

  • रामनवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा भी की जाती है। इसलिए इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा अवश्य करें।
  • इस दिन किसी पवित्र नदी, सरोवर या तालाब में अवश्य स्नान करना चाहिए। यदि आप सरयू नदीं में इस दिन स्नान करते हैं तो आपको इसका कई गुना शुभफल प्राप्त होगा।
  • इस दिन राम रक्षा स्तोत्र, रामायण, बजंरग बाण आदि का पाठ अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान राम आपकी सदैव रक्षा करेंगे।
  • रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा करके उनकी मूर्ति को पालने में अवश्य झूलाना चाहिए।
  • यदि संभव हो तो इस दिन अपने घर पर रामायण का पाठ अवश्य रखें।
  • इस दिन किसी राम मंदिर में जाकर आपको भूखे लोगो को भोजन अवश्य कराना चाहिए।
  • रामनवमी के दिन राम मंदिर में जाकर रामायण अवश्य बाटें।ऐसा करने से आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • इस दिन जानवरो की सेवा अवश्य करें और उन्हें अपने हाथों से कुछ खिलाएं। ऐसा करने से आपको रामनवमी व्रत के शुभफलों की प्राप्ति होगी।
  • रामनवमी के दिन किसी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण को दान अवश्य दें। ऐसा करने से आपको भगवान राम की कृपा अवश्य ही प्राप्त होगी।

राम नवमी पर क्या न करें

  • रामनवमी के दिन भूलकर भी किसी को अपशब्द न बोलें और न हीं किसी की निंदा करें।
  • इस दिन घर पर लहसून और प्याज का प्रयोग भी बिल्कुल न करें।
  • रामनवमी पर कन्या पूजन किया जाता है। इसलिए इस दिन न तो किसी कन्या को सताएं और न हीं मारें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको भगवान श्री राम के क्रोध का भागीदार बनना पड़ेगा।
  • इस दिन भूलकर भी घर में मांसाहार और शराब का प्रयोग बिल्कुल भी न करें।
  • इस दिन घर में किसी भी प्रकार का कलह न करें नहीं तो आपके घर से सुख और समृद्धि चली जाएगी।
  • रामनवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करना न भूलें। क्योंकि यह दिन नवरात्रि का अंतिम दिन होता है।
  • घर के ईशान कोण में ही पूजा करें। पूजा के समय हमारा मुंह ईशान, पूर्व या उत्तर में होना चाहिए। अन्य ओर मुख करके पूजा न करें।
  • इस दिन भूलकर भी किसी देवी या देवता का अपमान न करें। ऐसा करने से आपको जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • आपको इस दिन किसी भी प्रकार से भूलकर भी शारीरीक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना गया है।
  • रामनवमी के दिन किसी भी निर्धन व्यक्ति या ब्राह्मण का अपमान न करें नहीं तो आपको प्रभु राम के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है।
  • यह

यह भी पढ़ें: Ram Navami Vrat Katha: राम नवमी व्रत कथा, पूजा के दौरान जरूर करें इसका पाठ | Ram Navami Katha

Recent Posts

Advertisement

Arvinder Singh Lovely: BJP में शामिल हुए अरविंद सिंह लवली, हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely: दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले शनिवार को कांग्रेस को बड़ा झटका…

May 4, 2024

जिन्हें जेहाद से प्यार, वे भिखमंगे पाकिस्तान के पास जाएं, फर्रुखाबाद में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेहाद की बात करने वालों को शर्म आनी चाहिए।…

May 4, 2024

Lok Sabha Election 2024: इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी ने किया नामांकन, बीजेपी के दावे पर कसा तंज

Lok Sabha Election 2024: भदोही लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन से टीएमसी उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी…

May 4, 2024

दिल्ली के अलावा एक शहजादे बिहार में भी, दोनों के रिपोर्ट कार्ड भी सेम- पीएम मोदी

PM Modi in Dharbhanga: बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित…

May 4, 2024

Uttarakhand Forest Fire: CM धामी ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा- ‘डीएम भी मदद करें, मौके पर जाएं डीएफओ’

Uttarakhand Forest Fire: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार (3 मई) को नई दिल्ली स्थित…

May 4, 2024

Gujrat: प्रियंका ने पीएम मोदी को बताया शहंशाह, कहा…कैसे समझेंगे आपकी समस्याएं

Priyanka in Gujrat: गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक…

May 4, 2024

This website uses cookies.