PITRU PAKSH 2023: आज से शुरू पितृ पक्ष, जाने तिथियां और नियम

PITRU PAKSH 2023: आज से पितृ पक्ष का पवित्र महीना शुरू हो रहा है. हिन्दू धर्म में इन दिनों की बेहद ख़ास मान्यता है. इस बार श्राद्ध 29 सितम्बर 2023 से शुरू हो रही हैं और ये 14 अक्टूबर तक रहेंगे. इन 16 दिनों में आप सभी अपने पितरों और पूरवज़ों को याद कर उनका साथ अपने जीवन में पा सकते हैं.
धरती पर आते हैं पितृ
ऐसी मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पितृ धरती पर सूक्ष्म रूप से आते हैं. साथ ही उनके नाम से किए गए तर्पण को वे स्वीकार करते हैं. ऐसा करने से हमारे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और हमारे घर में भी सुख शांति बनी रहती है.
pitru paksh 2023: कब होता है पितृपक्ष
पितृपक्ष भाद्रपद की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलते हैं. यानि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष को ही पितृपक्ष कहा जाता है.
कहते हैं कि भाद्रपद पूर्णिमा को उनका तर्पण किया जाता है जिनका निधन किसी भी महीने की पूर्णिमा को हुआ हो. वहीं अगर किसी का निधन भाद्रपद की पूर्णिमा को हुआ हो तो उसका तर्पण आश्विन महीने की अमावस्या को करना ठीक रहता है. इसके अलावा वर्ष के किसी भी महीने में जिस तिथि को किसी भी पूर्वज का देहांत हुआ हो तो श्राद्ध कर्म आश्विन मास की उसी तिथि को करना चाहिए.
अनुष्ठान करने का समय
पितृ पक्ष 29 सितम्बर से शुरू हो चुका है. इसकी प्रतिपदा तिथि 29 तारीख़ दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर 30 सितंबर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी.
29 सितंबर 2023 | पूर्णिमा/ प्रतिपदा श्राद्ध |
30 सितंबर 2023 | द्वितिया श्राद्ध |
1 अक्टूबर 2023 | तृतीया श्राद्ध |
2 अक्टूबर 2023 | चतुर्थी श्राद्ध |
3 अक्टूबर 2023 | पंचमी श्राद्ध |
4 अक्टूबर 2023 | षष्ठी श्राद्ध |
5 अक्टूबर 2023 | सप्तमी श्राद्ध |
6 अक्टूबर 2023 | अष्टमी श्राद्ध |
7 अक्टूबर 2023 | नवमी श्राद्ध |
8 अक्टूबर 2023 | दशमी श्राद्ध |
9 अक्टूबर 2023 | एकादशी श्राद्ध |
10 अक्टूबर 2023 | मघा श्राद्ध |
11 अक्टूबर 2023 | द्वादशी श्राद्ध |
12 अक्टूबर 2023 | त्रयोदशी श्राद्ध |
13 अक्टूबर 2023 | चतुर्दशी श्राद्ध |
14 अक्टूबर 2023 | अमावस्या श्राद्ध |