Advertisement
धर्म

Navratri 2021: नौ दिनों की नहीं आठ दिनों की ही होगी इस बार नवरात्रि, पंचमी और षष्ठी पड़ रहे एक ही दिन

Share
Advertisement

हिंदू धर्म का महापर्व शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार यानि शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। लेकिन इस बार शक्ति उपासक यह सिर्फ आठ दिन ही रख सकेंगे, क्योंकि पंचमी और षष्ठी की तिथि एक दिन ही होने से नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व इस बार आठ दिनों का ही होगा।

Advertisement

शुरूआत और समाप्ति दोनों गुरूवार

इस पर्व की समाप्ति भी गुरुवार यानि 14 अक्टूबर को होगी। 15 अक्टूबर दशमी के दिन दशहरा मनाया जाएगा। सरकार की कोविड गाइडलाइन के अनुसार इस बार भी यह पर्व धूम-धाम से मनाया जाएगा। देश के लगभग हर शहर में सभी देवी मंदिर श्रद्धापूर्वक सजाए जा रहे हैं।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार 7 अक्टूबर को प्रतिपदा की तिथि दिन में सुबह 11 बजकर 36 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक बहुत शुभ मुहूर्त है। इस दौरान कलश स्थापित करना अत्यंत फलदायी साबित होगा। इसके बाद यह मुहूर्त 3 बजकर 28 मिनट तक बना रहेगा। इस मुहुर्त के अंदर किसी भी समय उपासक कलश की स्थापना कर सकते हैं।

पूजा-विधि

नवरात्रि का पर्व आरंभ करने के लिए मिट्टी की वेदी बनाकर उसमें जौ और गेहूं मिलाकर बोना चाहिए। उसके बाद उस पर कलश स्थापित करना चाहिए। कलश पर माँ-दुर्गा की मूर्ति अथवा चित्र स्थापित करना चाहिए। सारी पूजा सामग्री के साथ एक साफ और शुद्ध आसन पर पूर्व या उत्तर की दिशा में मुंह करके बैठना चाहिए। इसके बाद शांति मंत्र का पाठ करके मन को शांत करना चाहिए। इसके बाद दीपक जलाएं। सर्वप्रथम गणेश जी की स्तुति, उसके बाद  कलश (वरुण), नवग्रहों आदि का पूजन करने के बाद शांत मन व श्रद्धा भाव से माता की पूजा अर्चना करनी चाहिए।

शारदीय नवरात्रि के कार्यक्रम

07 अक्टूबर– माँ शैलपुत्री की पूजा व कलश स्थापना

08 अक्टूबर– माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा

09 अक्टूबर– माँ चंद्रघंटा की पूजा

10 अक्टूबर– माँ कुष्मांडा की पूजा

11 अक्टूबर– माँ स्कंदमाता और माँ कात्यायनी की पूजा

12 अक्टूबर- माँ कालरात्रि की पूजा

13 अक्टूबर- माँ महागौरी की पूजा

14 अक्टूबर– माँ सिद्धिदात्री की पूजा

Disclaimer इस लेख को लिखने का उद्देश्य मात्र पाठकों की जानकारी में वृद्धि करना है। इस लेख की सत्यता की पुष्टि हिन्दी ख़बर नहीं करता है।

Recent Posts

Advertisement

CSK vs SRH: रितुराज सेंचुरी से चूके, 98 रन बनाकर हुए आउट, चेन्नई ने 20 ओवर में 212 रन बनाए

CSK vs SRH: चेन्नई के कप्तान रितुराज गायवाड ने धमाकेदार पारी खेली है। हालांकि वो…

April 28, 2024

PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘ये पहले जब भी हार जाते थे तो EVM को टोपी पहना देते थे…’

PM Modi: कर्नाटक के दावणगेरे में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र…

April 28, 2024

Kasganj: राहुल बाबा झूठ फैलाने का काम बंद करो, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Kasganj: यूपी के कासगंज में आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Election 2024: इटावा में गरजे अमित शाह, पूछा- राहुल को प्रधानमंत्री बनाओगे या मोदी जी को?, अखिलेश यादव के लिए कही ये बात

Election 2024: सपा के गढ़ पहुंचे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह…

April 28, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक में गरजे PM मोदी, बोले- जीवन की आखिरी सांस तक सिर्फ और सिर्फ आपके लिए जिऊंगा

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कर्नाटक के बल्लारी में जनसभा…

April 28, 2024

This website uses cookies.