Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति आज, भूलकर भी इन चीजों का ना करें सेवन

मकर संक्राति (Makar Sankranti 2022) के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। कहा जाता हैं कि सूर्य देव प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। जिसकी वजह से इस दिन कुछ लोग व्रत भी रखते है। जिससे उनकी जिंदगी सुख सम्रधि बनी रहे। इस दिन सूर्य का उत्तरायण होता है। जिसके कारण लोग श्रृद्धा अनुसार दान करते है। इसके अलावा इस दिन पितरों का भी ध्यान करना चाहिए।
क्या हैं संक्रांति पर नहाने का महत्व
सनातन मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि इस दिन गंगा पृथ्वी पर आई थी। जिसके कारण मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2022) के दिन नहाने की मान्यता है। इस दिन गंगा स्नान करने से पाप धुलते है। आज के दिन प्रयागराज संगम में स्नान करने मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Makar Sankranti 2022 को न करें ये काम
संक्राति के दिन ये कार्य बिल्कुल न करें। स्नान करने से पहले बिल्कुल खाना न खाए। सबसे पहले स्नान करें और दान दक्षिना करें। आज के दिन किसी भी गरीब व्यक्ति को खाली हाथ न जानें दें। इस दिन दान अवश्य करना चाहिए। भोजन में तामसिक पदार्थो का सेवन करें।
कैसे करें मकर संक्रांति की पूजा
सर्वप्रथम नहाने के पानी में गंगा जल मिलकर स्नान करें। उसके पश्चात् ताबें के लोटे में जल लेकर जिसमें लाल फूल और अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करें और उनके मंत्रों का 108 जाप करें। संक्रांति के दिन अन्न, कंबल, और तिल का दान शुभ माना जाता है।