Advertisement

Mahashivratri 2023: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा

Share
Advertisement

Mahashivratri 2023: इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाया जाएगी। ज्योतिषियों के मुताबिक महाशिवरात्रि से पहले ग्रहों की चाल शुभ संकेत दे रही है। उनका मानना है 13 फरवरी को सूर्य ने कुंभ राशि में प्रवेश किया था और फिर 15 फरवरी यानी शुक्र भी मीन राशि में जा चुके हैं। ऐसे में इन पांच राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

Advertisement

इन राशि वालों को होगा लाभ

भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि(Mahashivratri) के त्यौहार से पहले ग्रहों की चाल बहुत ही शुभ संकेत दे रही है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषविदों का कहना है कि महाशिवरात्रि से पहले ग्रहों की ये चाल पांच राशियों के अच्छे दिन लेकर आ सकती है।

मिथुन राशि- ज्योतिष का कहना है महाशिवरात्रि से मिथुन राशि के जातकों को बहुत ही शुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातको को आर्थिक मोर्चे पर लाभ होगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की मिलेगी। अगर रिश्तों की बात करें तो आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोगों के लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं । आपकी योजनाएं और रणनीतियां निश्चित तौर पर सफल रहेंगी। इस राशि के जो लोग नौकरी को को लेकर परेशान है, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है।

कन्या राशि- यह पर्व कन्या राशि वालों के लिए भी शुभ माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार से जुड़े लाभ होंगे । धनधान्य में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं और रुपये-पैसे का लाभ मिलेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के अच्छे दिन भी महाशिवरात्रि से शुरू हो जाएंगे। आपको रुपये-पैसे के लेन-देन के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। कर्ज में फंसा हुआ रुपया आपको मिल सकता है। यह समय निवेश करने के लिए भी अच्छा है। इस राशि के लोगों के आय के स्रोत बढ़ते नजर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब प्रशंसा होगी।

कुंभ राशि- यह त्योहार कुंभ राशि के जातकों की किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। महाशिवरात्रि से आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के जातको को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पैसों की बचत होगी। खर्चों पर कंट्रोल बढ़ेगा और नौकरी के अच्छे ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Maha Shivratri 2023: भोलेनाथ का ऐसे करें भव्य अभिषेक, बरसेगी असीम कृपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *