Advertisement

घर में नहीं लगाएं ऐसे पौधे, किसी न किसी की तबीयत रहती है खराब

घर में पेड़-पौधे
Share
Advertisement

अपने घर में कई लोग पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कुछ ऐसे पौधे भी अपने घरों में लगा लेते हैं जो उन्हें नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक फल प्राप्त होते हैं। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे लगाने को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं।

Advertisement

लोग कई बार ऐसे पेड़-पौधे को अपने घर में अनजाने में लगा लेते हैं जो बाद में परेशानी का कारण बन जाता है। आइए जानते हैं कि घर में कौन-कौन से पेड़-पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

पढ़े- हरसिंगार का पौधा किस दिन लगाना चाहिए, किस दिशा में लगाना होता है शुभ?

दुधिया पेड़-पौधे से बचें

अपने घर में पेड़ लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ऐसा पौधा न लगाएं जिससे दूध निकलता हो। घर के आंगन में ऐसे पौधे लगाने से परिवार के सदस्यों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है और किसी न किसी सदस्य की तबीयत हमेशा खराब रहती है।

बरगद और पीपल

घर में बरगद और पीपल का पेड़ भी नहीं लगाना चाहिए। इससे अशुभ फल की प्राप्ति होती है। बरगद और पीपल के पेड़ को हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है लेकिन घर में यह शुभ फलदायक नहीं होता है। बरगद और पीपल के पेड़ को हमेशा मंदिर में ही लगाना शुभ होता है।

कांटे वाले पौधे

घर में कांटेदार पौधों को भी लगाने से बचना चाहिए। इस प्रकार के पौधे को लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परिवार के सदस्यों की प्रगति में बाधक बनते हैं। यदि आपको गुलाब का पौधा लगाना हो तो आंगन के बजाय इसे गमले में घर की छत पर लगाएं।

घर के सामने पौधा नहीं लगाना चाहिए

घर के ठीक सामने या बीच में भी कोई पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आने लगती है। इसके अलावा आम, जामुन, केला, महुआ, पीपल, बबूल, बेर इत्यादि को भी घर में लगाने से बचना चाहिए।

नोट- यहां पर दी गई जानकारियाँ लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। हिंदी खबर इसकी पुष्टि नहीं करता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *