धर्म

Dharma: आखिर गाड़ी खरीदने के बाद क्यों फोड़ते हैं नारियल, जानें

हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य में नारियल का प्रयोग किया जाता है। गृह प्रवेश, विवाह और अन्य शुभ कार्यों में कलश पर नारियल रखा जाता है। कोई भी नया कार्य आरंभ करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है। नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है क्योंकि अत्यधिक ऊंचाई पर होने और इसकी ऊपरी सतह बहुत सख्त होने के कारण इस फल को कोई पशु या पक्षी झूठा नहीं कर पाता है। इसलिए इसका उपयोग पूजा अनुष्ठान में किया जाता है।

हिंदू धर्म में जब कोई नया वाहन खरीदता है या व्यापार आदि शुरू करता है तो नारियल फोड़ा जाता है। इसके पीछे तर्क है कि नारियल के अंदर का पानी बहुत ही पवित्र होता है। जब हम नारियल फोड़ते हैं तो उसका पानी चारों ओर बिखर जाता है, जिससे सारी नकारात्मकता समाप्त हो जाती है। इसके अलावा विशेष मनोकामना पूर्ति के लिए  भी मंदिर में नारियल फोड़ते हैं।

Related Articles

Back to top button