Advertisement
धर्म

Chaitra Navratri 2022: नवरात्र पर सज गया माता वैष्णो देवी का दरबार, विदेशी फूलों से महका भवन परिसर

Share
Advertisement

Chaitra Navratri 2022: आज से चैत्र नवरात्र 2022 की शुरुआत हो चुकी है। इन शुभ दिनों में लोग माता रानी को प्रसन्न करने का हर संभव प्रयास करते हैं। वहीं, चैत्र नवरात्रों के लिए माता वैष्णो देवी का दरबार भी विदेशी फूलों से महक रहा है। इतना ही नहीं, रात के समय बिजली की रंग-बिरंगी झालरें अलग ही छटा बिखेर रही हैं। नवरात्रों में माता रानी के दरबार का नजारा देखकर लोगों की आंखें दंग रह जाती हैं।

Advertisement

ज्ञात हो कि श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishnodevi Shrine Board) द्वारा शनिवार से भवन प्रांगण में शुरू होने वाले भव्य चंडी महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस भव्य चंडी महायज्ञ में पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री के नेतृत्व में 51 पंडित नवरात्र में हवन पूजा करेंगे। इसके साथ ही इस महायज्ञ में देश भर से आने वाले तमाम भक्त अंतिम नवरात्र के दिन पूर्ण आहुति में भाग लेते हैं।

करीब 200 कारीगरों ने सजाया माता रानी का दरबार

मालूम हो कि मां वैष्णो देवी (Maa Vaishno Devi) के दरबार की सजावट के लिए पिछले कई दिनों से लगभग 200 कारीगर लगे हुए हैं। आपको बता दें कि दरबार की सजावट के लिए लिए श्रीलंका, कनाडा, इंग्लैड, आस्ट्रेलिया, नेपाल, म्यांमार आदि से फल व फूल मंगाए गए हैं। इस बीच, कटड़ा शहर, वैष्णो देवी भवन व रोड मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

जांच के बाद ही लोगों को धर्मनगरी में प्रवेश की अनुमति

जानकारी के मुताबिक वैष्णो देवी भवन (Vaishno Devi Bhawan) के साथ कटड़ा को जुड़ने वाले सभी मार्गों पर बने चेक पोस्टों (check posts) पर कड़ी जांच के बाद ही धर्मनगरी में लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इतना ही नहीं, जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। जबकि त्रिकुटा पर्वत के साथ-साथ आसपास की पहाड़ियों पर भी जवानों को तैनात किया गया है।

भीड़ को लेकर भी किए गए इंतजाम

वहीं एसपी अमित भसीन का कहना है कि हर कदम पर बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। दर्शनी ड्योढ़ी के साथ ही मां वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर स्कैन मशीन से भी सामान आदि की जांच लगातार की जा रही है। दरअसल इस वर्ष पहली जनवरी को हुई भगदड़ जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन व श्राइन बोर्ड दोनों सतर्क हैं। एक जगह भीड़ न जमा हो इसके लिए भी इंतजाम किए गए हैं।

Recent Posts

Advertisement

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद मेनका 1 मई को दाखिल करेंगी नामांकन, प्रभारी मंत्री आशीष पटेल व संजय निषाद रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Election 2024: सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी बुधवार 1 मई को…

April 30, 2024

CM नायब सिंह सैनी बोले- हरियाणा की जनता 10 की 10 सीटें नरेंद्र मोदी को तीसरी बार PM बनाने का काम करेगी

Haryana Politics: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हरियाणा की जनता 10 की…

April 30, 2024

Bihar: प्रज्ज्वल रेवन्ना के मामले में बोले तेजस्वी… ‘बलात्कारियों को बचाने का काम किया जा रहा है’

Tejashwi on Prajwal Revanna:  कर्नाटक में जेडीएस पार्टी के पूर्व नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले में…

April 30, 2024

Aligarh: निर्वस्त्र हालत में बेहोश पड़ी मिली महिला, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Aligarh: अलीगढ़ में मक्का के खेत में सोमवार को एक अज्ञात महिला निर्वस्त्र बेहोश हालत…

April 30, 2024

Bihar: संविधान को बदलना और आरक्षण को समाप्त करना चाहती है भाजपा- शक्ति सिंह यादव

Shakti yadav in forbesganj: आरक्षण भाजपा और आरएसएस के लिए गले की फांस बन गई…

April 30, 2024

Ayodhya: कल अयोध्या दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रामलला का करेंगी दर्शन-पूजन

Ayodhya: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार यानी 1 मई को अयोध्या का दौरा करेंगी. इस दौरान…

April 30, 2024

This website uses cookies.