Advertisement
राष्ट्रीय

दिल्ली में अमेरिकी के खिलाफ पोस्टर, लिखा- भारत को अमेरिका की जरूरत नहीं, धौंस जमाना बंद करे

Share
Advertisement

दिल्ली में अज्ञात लोगों द्वारा अमेरिकी दूतावास के बाहर अमेरिका के विरोध में पोस्टर चिपकाया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि भारत को धमकाना अमेरिका बंद करे। भारत को अमेरिकी की जरूरत नहीं है। भारत को अमेरिका की नहीं बल्कि अमेरिका को ही चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है।

Advertisement

इस मामले में हालांकि दिल्ली में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की रात को सूचना मिली थी कि अज्ञात लोगों ने कुछ पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर में अमेरिका को कहा गया है कि वो भारत को धमकी देना बंद करे।

मामले में पुलिस ने दिल्ली प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से दोषियों को पकड़ने में लगी है। बता दें कि अमेरिका के डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारत के खिलाफ भारत की जमीन पर बयान दिया। जिसके बाद पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है।

क्या लिखा है पोस्टर में?

अमेरिकी दूतावास के बाहर लगे पोस्टर में लिखा गया है कि भारत को बदनाम करना बंद करो। हमें अमेरिका की जरूरत नहीं है बल्कि अमेरिका को चीन के खिलाफ भारत की जरूरत है। हमें अपनी अनुशासित और बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है।

क्या कहा था कि अमेरिकी डिप्टी एनएसए ने?

बता दें कि यूक्रेन-रूस युद्ध को लेकर रूस के लिए भारतीय स्टैंड पर अमेरिका ने चेतावनी दी थी। अमेरिकी डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने कहा था कि रूस पर लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले देशों को भी गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। अमेरिका नहीं चाहेगा कि भारत के ऊर्जा और दूसरी चीजों के आयात में रूस की हिस्सेदारी बढ़े।

हालांकि संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि रहे सैयद अकबरूद्दीन ने अमेरिकी डिप्टी एनएसए के बयान की आलोचना की। उन्होंने लिखा कि ये कूटनीति की भाषा नहीं बल्कि जबरदस्ती की भाषा है। कोई इन्हें बताए कि एकतरफा प्रतिबंध की कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

Recent Posts

Advertisement

MI vs KKR: मुंबई की शानदार गेंदबाजी, कोलकाता ने 20 ओवर में 169 रन बनाए…वेंकटेश ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169…

May 3, 2024

Ayodhya: पाकिस्तान से आए 235 हिन्दूओं ने किया रामलला का दर्शन पूजन

Ayodhya: भगवान राम लला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद से देश और…

May 3, 2024

4 जून को 4 बजे 400 पार होने के बाद चाहे ओवैसी हों, अखिलेश हों या राहुल ये सब जय श्री राम बोलेंगे- केशव प्रसाद मौर्य

Lok Sabha Election 2024: फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक…

May 3, 2024

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

This website uses cookies.