Advertisement
धर्म

वास्तु के अनुसार, घर की सीढ़ी के नीचे इस तरह का कमरा बनाना होता है अशुभ

Share
Advertisement

यदि आप घर बना रहे हैं या फिर घर खरीद रहे हैं तो घर में सीढ़ियों की दिशा का ख्याल अवश्य रखना चाहिए। वास्तुशास्त्र में सीढ़ी की दिशा को घर में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। गलत दिशा में सीढ़ी होने से घर का सकारात्मक माहौल बिगड़ सकता है। बहुत से लोग घर बनाते समय सीढ़ी के नीचे खाली स्थान में पूजा रूम, रसोई या फिर बाथरूम बना देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह शुभ माना जाता है।

Advertisement

कभी भी घर के अंदर रोजाना इस्तेमाल होने वाले कमरे सीढ़ियों के नीचे नहीं बनवाना चाहिए। सीढ़ी के नीचे स्टोर रूम जैसे कमरे बनाए जा सकते हैं। स्टोर रूम का रोजाना इस्तेमाल नहीं किया जाता है, इसलिए यह कमरे घर के वास्तु पर ज्यादा असर नहीं डालता है।

इस बात का ध्यान रखें कि सीढ़ियों के नीचे जूता चप्पल रखने की अलमारी या गहने पैसे रखने या कोई कीमती सामान रखने की तिजोरी, अलमारी नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने से आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि सीढ़ियों के नीचे किसी भी प्रकार से कोई नल ना हो और यदि हो तो वह लीक नहीं कर रहा हो।

कभी भी घर की सीढ़ी के नीचे कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। घर की सीढ़ियों को रोजाना साफ करें। कूड़ेदान रखने से कीटाणु, मच्छर, कीड़े इत्यादि घर में नकारात्मकता लाते हैं। इस बात का ध्यान अवश्य रखें की सीढ़ियों के ऊपर लाइट लगा हो। कभी भी सीढ़ियों को अंधेरा नहीं रखें।

इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर ज्यादा तेज लाइट ना हो। सीढ़ी पर हमेशा शांत और हल्की लाइट लगानी चाहिए। सीढ़ियों पर ना तो ज्यादा तेज रोशनी हो और ना ही ज्यादा अंधेरा हो। घर की सीढ़ी का रंग किस कलर का हो उसी रंग का बल्ब लगाना चाहिए। इससे सीढ़ी पर से लाइट रिफ्लेक्ट होकर ऊपर नहीं आएगी। लाइट रिफ्लेक्ट होने पर सीढ़ियों पर चढ़ते समय चोट लगने की संभावना बनी रहती है।

घर में सीढ़ी कभी भी रसोईघर, पूजा घर, स्टोर रूम के गेट से शुरू या खत्म नहीं होना चाहिए। सीढ़ी हमेशा घर के प्रवेश द्वार के पास से ही शुरू होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Vastu Tips in Hindi: वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में क्या होना चाहिए?

Recent Posts

Advertisement

Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत, 2 की हालत गंभीर

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी के निघासन में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार…

May 3, 2024

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

This website uses cookies.