Biharक्राइमराज्य

Bihar: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग से कई बार दुष्कर्म

Rape of a minor: बिहार में एक किशोरी से ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पांच लोग आरोपित हैं. बताया गया कि जब लड़की दो दिन तक गुम होने के बाद घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को इस दर्द भरी दास्तां रूबरू कराया। मामला बिहार के शेखपुरा जिले का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पांच आरोपियों ने की वारदात

मामला शेखपुरा जिले के एक गांव का है। बताया गया कि यहां एक युवक ने किशोरी से अश्लील हरकत की और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। धीरे-धीरे इस मामले में चार और अन्य युवक शामिल हो गए। इसके बाद पांचों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

प्रेम जाल में फंसाकर बनाया था अश्लील वीडियो

मामले में सूत्रों की मानें तो एक युवक ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसे एक स्मार्ट फोन गिफ्ट किया। उसके बाद इसी प्रलोभन में फंसाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद चार अन्य युवक भी इससे जुड़ गए। किशोरी को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे बार-बार दुष्कर्म करने लगे।

दो दिन तक लापता रही किशोरी

इसी सिलसिले में किशोरी दो दिन के लिए घर से गायब हो गई। जब वह लौटी तो उसने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों के साथ पीड़िता ने अरियारी महिला थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस कर रही छापेमारी

बताया गया कि आरोपियों में एक युवक बिहार शरीफ में रहकर पढ़ाई करता है। उसी ने किशोरी को फोन कर बिहार शरीफ बुलाया और उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। अब पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं पीड़िता का मेडिकल भी कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Bihar: आरजेडी ने की राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, इन दो नामों पर बनी सहमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Related Articles

Back to top button