बारिश और बाढ़ का कहर, 5 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन में 100 मौतें

देश के कई राज्यों में हुई भारी बारिश के बाद दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही है। खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की जान चली गई। आठ जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 1978 में यमुना का यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर दर्ज किया गया था, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर 207.55 दर्ज किया गया। यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच बिगड़ते हालात को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है।
हिमाचल में 10 हजार टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हैं। चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जम गई है। 6 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया।
उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।
हरियाणा के अंबाला और पड़ोसी राज्य पंजाब के पटियाला जिले में मूसलाधार बारिश ने तीन दिन तक कहर बरपाया। यमुनानगर में बांध टूटने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अंबाला, पानीपत, कुरुक्षेत्र समेत हरियाणा के अधिकांश शहरों में बाढ़ आ गई है। हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव से मंगलवार को अंबाला-लुधियाना राजमार्ग समेत महत्वपूर्ण राजमार्ग अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
ये भी पढ़ें: बारिश और बाढ़ का कहर, 5 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन में 100 मौतें