Uttarakhandबड़ी ख़बर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिनी उत्तराखंड दौरा, 8-9 दिसंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी महामहिम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर की शाम दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का ये पहला उत्तराखंड दौरा है। दौरे के  पहले दिन राष्ट्रपति देहरादून राजभवन में प्रदेश के गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण और एक योजना का शिलान्यास करेंगी।

इसके साथ ही राष्ट्रपति का केंद्र सरकार की प्रदेश में शुरू की गई तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के स्वागत में सीएम आवास में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है जहां राष्ट्रपति के सामने उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की जाएगी। राष्ट्रपति का प्रस्तावित कार्यक्रम कुछ इस तरह है।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां चौक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देश पर शासन के वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा सहित दूसरी तमाम व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button