Advertisement

क्यों सोशल मीडिया पर चर्चा में है मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की ये तस्वीर ?

Arjun Meghwal/ Twitter

Arjun Meghwal/ Twitter

Share
Advertisement

सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। चुनावी माहौल को देखते हुए ये तस्वीर चर्चा का विषय भी बन रही है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस तस्वीर को साझा किया गया था। जिसके कैप्शन में लिखा था, सपा में स का मतलब संघवाद है ?

जिसका पलटवार समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से दिया गया। सपा की तरफ से कहा गया, राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस! जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस ?

दरअसल ये तस्वीर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी के रिसेप्शन की है। जिसमें मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत समेत कई नेताओं ने शिरक्त की। इस रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। लेकिन यूपी चुनाव की सरगर्मी और हलचल को देखते हुए इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर रोचक बहस छेड़ दी है और सभी के सभी राजनीतिक दल ख़ुद भी इसमें शामिल हो गए हैं।

लेकिन सबसे पहले ये तस्वीर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ट्वीट कर साझा की थी। उन्होंने कहा था कि वो अपने जन्मदिन पर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

भाजपा के ट्विटर हैंडल से भी ये तस्वीर शेयक की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *