Advertisement
राजनीति

भाजपा का रास्ता रोकने दिग्विजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Share
Advertisement

दिग्विजय सिंह का विंध्य दौरा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद हो रहा है। अमित शाह ने शबरी माता की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होनें कहां कि कांग्रेस की सरकार ने जनजाति वर्ग के कामों को रोका था, जिन्हें शिवराज सरकार ने दोबारा शुरू किया है। यही वजह है कि अमित शाह के दौरे के बाद अब दिग्विजय सिंह कांग्रेस की जमीन मजबूत करने आये हैं।

Advertisement

सतना मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों की नजर विंध्य इलाके पर है। ये वही इलाका है जिसने 2018 में कांग्रेस की जीत में साथ नहीं दिया था, वो बीजेपी के साथ रहा था। इसलिए कांग्रेस अब यहां अपनी खोई हुई जमीन तलाश रही है। यहां संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठतम नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सौंपी गयी है, वो आज से विंध्य का दौरा शुरू कर रहे हैं।

विंध्य में बीजेपी को मजबूत करने में लगी बीजेपी का रास्ता दिग्विजय सिंह रोकेंगे। 24 फरवरी को अमित शाह के दौरे के बाद अब आज दिग्विजय सिंह सतना पहुंचे हैं। वो संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी के अलग- अलग धड़ों के नेताओं से मिलेंगे और सभी प्रकोष्ठों की बैठक लेंगे।

दिग्विजय सिंह आज सतना पहुंचें और यहां आर एस रिसोर्ट सतना में विधायक डब्बू कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संध्या कुशवाहा, गजेंद्र सिंह गुड्डू परसवारा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चर्चा करने के बाद रामपुर बघेलान में मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, नगर पालिका, जनपद जिला पंचायत सदस्यों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस के साथ एनएसयूआई और अन्य दूसरे प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए विचार करेंगे।


जहां कांग्रेस लगातार हारी

दिग्विजय सिंह ने आज सतना में बैठक किया। इसके बाद 11 मार्च को रीवा में संगठन की बैठक लेंगे। 12 मार्च को मनगवां, त्योंथर में संगठन की बैठक करेंगे। इसके बाद दिग्विजय सिंह 17 से 19 मार्च तक दतिया, शिवपुरी और गुना में भी संगठन की बैठक करेंगे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब दिग्विजय सिंह विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इसके लिए सबसे पहले उन सीटों पर फोकस किया जा रहा है जहां कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि संगठन के ढांचे को सुधारने के लिए दिग्विजय सिंह अब स्थानीय दौरे कर रहे हैं।

विंध्य तय करेगा हार-जीत

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा दिग्विजय सिंह के दौरे पहले से तय हैं। वो संगठन के लिहाज से विंध्य जा रहे हैं। दिग्विजय सिंह के दौरे से भाजपा घबराई हुई है। विंध्य में इस बार कांग्रेस जीत का परचम फहराएगी। 2018 के चुनाव में कांग्रेस को विंध्य इलाके में ही हार का सामना करना पड़ा था. यही वजह है कि कांग्रेस इस बार विंध्य इलाके पर अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है। बीजेपी भी अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। मतलब साफ है कि 2023 के चुनाव में विंध्य का इलाका बीजेपी और कांग्रेस की हार और जीत तय करेगी।

Recent Posts

Advertisement

Delhi Liquor Policy Case: क्या CM केजरीवाल को मिलेगी राहत, या खारिज होगी गिरफ्तारी की याचिका? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

Delhi Liquor Policy Case: नई आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की…

May 7, 2024

Live Voting Update: तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान

Live Voting Update: देश भर में लोकसभा चुनावों का दौर जारी है. इसी क्रम में…

May 7, 2024

एलजी साहब भाजपा के एजेंट कि तरह काम कर रहे हैं और ये सीएम केजरीवाल के खिलाफ बड़ी साजिश है- सौरभ भारद्वाज

New Delhi: आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फंडिंग से जुड़े घिसे-पिटे आरोप…

May 6, 2024

Lok Sabha Election: आजमगढ़ से सपा उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव समेत 12 ने दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार (6 अप्रैल) को नामांकन की प्रक्रिया समाप्त…

May 6, 2024

Jalandhar: भीषण सड़क हादसा, दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत

Jalandhar: जालंधर-पठानकोट रोड पर रायपुर रसूलपुर गांव के पास एक भीषण सड़क हो गया. हादसे…

May 6, 2024

Lok Sabha Election 2024: BSP ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं सूची, जौनपुर से श्याम सिंह यादव पर लगाया दांव

Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार(6 मई) को लोकसभा चुनाव के…

May 6, 2024

This website uses cookies.