भारत जोड़ों यात्रा के लिए यात्रियों को सुबह 6 बजे उठकर होना पड़ता है तैयार,जानें कितनी कठिन है ये यात्रा

कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक जमीन को तलासने में आगे होने वाले कई विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन को सुधारने में लगी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने एक नई शुरूआत की है, जिसमें भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा अहम माना जा रहा है।
मिली जानकारी के हिसाब से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 8वें दिन केरल के कोल्लम पहुंच गई। ये जगह कन्याकुमारी से करीब 136 किमी दूर है। यात्रा के साथ लगभग दो हजार लोग चल रहे हैं। इनमें 119 भारत यात्री, 200 से ज्यादा अतिथि यात्री, 400 से ज्यादा प्रदेश यात्री और एक हजार से ज्यादा वॉलंटियर हैं।
भारत जोड़ों यात्रा के लिए बनाए गए कड़े नियम
भारत जोड़ों यात्रियों की यात्रा का दिन सुबह 4 बजे से शुरू होता है। 6 बजे सभी को झंडा वंदन में शामिल होना अनिवार्य है। जानकारी के लिए बात दें कि 7 बजे से यात्रा शुरू हो जाती है। यात्रियों के लिए नाश्ता और खाना बनाने का काम 6 टीमों के जिम्मे है। दो फूड वैन यात्रा के साथ चलती हैं। खाने के लिए किसी स्कूल, कॉलेज, आश्रम या कन्वेंशन सेंटर में रुका जाता है।
दोपहर का खाना रास्ते में, रात का कैंप में
कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज पवन खेड़ा के मुताबिक एक जगह खाना हो जाने के बाद यात्रा के साथ चल रहीं फूड वैन अगले पॉइंट के लिए निकल जाती हैं। दोपहर का खाना रास्ते में उपलब्ध कराया जाता है वहीं बात करें रात के खाने का इंतजाम कैम्प में ही कराया जाता है ।