Advertisement

Rahul Gandhi ने कहा, आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं

Share
Advertisement

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में किसानों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहें। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी।

Advertisement

राहुल गांधी बताया कि मनमोहन सिहं का समय ‘गोल्डन पीरियड’ क्यों था। वह गोल्डन पीरियड इसलिए था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच साझेदारी थी। उस समय सरकार के दरवाज़े आपके लिए खुला करते थे, वह बंद नहीं थे।

उस समय जब आप हमारे पास आते थे और जो आपके दिल में था चाहे वह किसान हो, मज़दूर हो, वो बात आप हमें कह पाते थे। कभी हम कहते थे कि हम आपकी बात से सहमत नहीं है तो कभी कहते थे कि यह जो बात आपने बोली है यह आपने सही बोली है।

आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं। राजा, मज़दूर या किसान से बात नहीं करता। राजा ना सुनेगा ना बात करेगा। राजा सिर्फ़ निर्णय लेगा।

उस समय भारत में प्रधानमंत्री था और आज के भारत में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, उनके दरवाज़े किसान, मज़दूर, छोटे व्यापारियों के खुले थे।

श्वेत क्रांति, हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति की जनक है इंदिरा गांधी

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरित क्रांति के जरिए पंत विश्वविद्यालय ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति, हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति आदि की जनक इंदिरा गांधी थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जसपुर से लेकर मुनस्यारी तक कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *