Advertisement

Punjab: आम आदमी पार्टी ने किया राज्यसभा के लिए नामों का ऐलान, इन लोगों को मिली जगह

आप ने किया राज्यसभा के लिए नामों का ऐलान
Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इनमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राघव चड्ढा, संदीप पाठक अशोक मित्तल और पांचवें उम्मीदवार का नाम संजीव अरोड़ा है।

Advertisement

पंजाब के 7 राज्यसभा सदस्यों में से 5 का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है। राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन करने का आज अखिरी दिन है। 31 मार्च को पंजाब में राज्यसभा के लिए चुनाव प्रस्तावित है।

  1. हरभजन सिंह
  2. संदीप पाठक
  3. राघव चड्ढा
  4. अशोक मित्तल
  5. संजीव अरोड़ा

हरभजन सिंह

आप पार्टी द्वारा पंजाब से राज्यसभा जाने वाले उम्मीदवारों में सबसे पहला नाम क्रिकेटर हरभजन सिंह का है। उन्होंने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। हाल ही में हरभजन सिंह ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया था और राजनीति के मैदान में एंट्री ली थी।

संदीप पाठक

संदीप पाठक मुंगेली जिले के लोरमी के बटहा गांव के रहने वाले हैं। वह दिल्ली आईआईटी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से जुड़कर अपनी पीएचडी का काम पूरा किया था। अब आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

राघव चड्ढा

राघव चड्ढा दिल्ली से आप विधायक हैं और पंजाब में पार्टी प्रभारी हैं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। उनकी उम्र 33 साल है। राघव चड्ढा यदि राज्यसभा पहुंचते हैं तो वह देश में सबसे कम उम्र के राज्यसभा सांसद होंगे।

अशोक मित्तल

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अशोक मित्तल के नाम का भी ऐलान किया है। अशोक मित्तल का परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आया था। अशोक मित्तल पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फाउंडर हैं।

संजीव अरोड़ा

संजीव अरोड़ा लुधियाना के जाने-माने टेक्सटाइल कारोबारी हैं। संजीव अरोड़ा पिछले दो दशकों से समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *