Politics news: विकास यात्रा में डांस का वीडियो, दिग्विजय ने सीएम से कहा- जनता का पैसा बीजेपी पर खर्च

Politics news: मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की विकास यात्रा में डांस का एक वीडियो शेयर कर बीजेपी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को घेरा है। दरअसल, कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लिखा- मध्यप्रदेश में बीजेपी की विकास यात्रा बनी अश्लील यात्रा। सौजन्य मामा एंड कंपनी। NSUI मध्यप्रदेश ने लिखा- भाजपा की विकास यात्रा जोरों पर आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश ने भी VIDEO शेयर करते हुए लिखा- लो जी।
जनता का पैसा बीजेपी की विकास यात्रा पर खर्च- दिग्विजय
आपको बता दें कि वीडियो कहां और कब का है, इसका पता नहीं है। वीडियों में तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं गाने पर डांसर जमकर डांस कर रही हैं। विकास यात्रा का मंच पर पीछे बैनर लगा है। तो वहीं विकास यात्रा को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए कहा- जनता की कमाई का पैसा बीजेपी की विकास यात्रा पर खर्च कर रहे है। क्या ये ठीक है?

पन्ना कलेक्टर से इस्तीफा मांगा- दिग्विजय
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भी BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लेटर लिखकर पन्ना कलेक्टर को BJP की सदस्यता दिलाने की बात कही है। पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने कहा था, अगले 25 साल तक इसी सरकार के साथ बने रहना है। किसी के भटकावे में आने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर ने यह बयान 8 फरवरी को पन्ना के अमानगंज में विकास यात्रा के कार्यक्रम में कही थी। दिग्विजय सिंह ने पन्ना कलेक्टर संजय मिश्रा से इस्तीफा भी मांग लिया।
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बीच जुबानी जंग शनिवार को भी जारी रही। भोपाल में CM शिवराज ने कमलनाथ से फिर सवाल पूछा। यह 15वां सवाल था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की हालत पर मुझे कुछ कहना नहीं है। वे आपस में ही कह रहे हैं। कांग्रेस ने वोट लेने के लिए कई वादे किए, पर उन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में कहा था कि जैविक खेती के प्रशिक्षण, प्रमाणित बीज और विपणन के लिए विशेष पैकेज दिया जाएगा। विशेष पैकेज देना तो दूर वह जैविक खेती को ही भूल गए। आपने जो कहा, वो किया नहीं।