Advertisement

AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर घर-घर अभियान चलाएगी पार्टी 

Share
Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) ने सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी को लेकर एक फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि 21 नवंबर से पूरे एक माह तक एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जिसका अहम उद्देश्य सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का कारण लोगों को बताना होगा। जिसके लिए आप पार्टी 25 लाख घरों तक पैंफलेट पहुंचाएगी। इस अभियान का नाम ‘सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों?’ होगा।

Advertisement

इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है। उन्होंने कहा की संजय सिंह की मुहीम को हम आगे बढ़ाएंगे। उनकी गिरफ्तारी दुर्भावना के तहत की गई थी। उन्होंने किसान, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सवाल पूछा था। इन्हीं सवालों को लेकर पार्टी गांव-गांव, घर-घर तक जाएगी। पहले चरण में 25 लाख घरों तक जाने का लक्ष्य है। इस अभियान में सभी स्तर के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

सभाजीत ने आगे कहा कि देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। सवाल उठाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन हुआ कुछ नहीं।

लोकतंत्र बचाने के लिए यूपी में 8 स्थानों पर सभा की जाएगी। पहली सभा 23 नवंबर को मुरादाबाद में होगी। इसमें व अन्य सभाओं में भी दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक शामिल होंगे।

सभाजीत सिंह ने कहा कि पार्टी में संगठन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। हर जाति और वर्ग लोगों से संपर्क किया जा रहा है। जिला, विधान सभा, ब्लॉक व गांव स्तर की कमेटी 30 नवंबर तक घोषित कर दी जाएगी। जल्द ही प्रदेश कमेटी भी घोषित करेंगे।

ये भी पढ़ें: संजय सिंह ने जेल से लिखा पत्र, कहा- मुझे खामोश करने के लिए की गई गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *