Lucknow latest news:लखनऊ का कांग्रेस कार्यालय हुआ भगवामय, मचा सियासी हड़कंप जानिए क्या है पूरी वजह?

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की सियासत में एक बार फिर से नया रंग घुलता जा रहा है।लोग तो तब हैरत में पड़ गए जब कांग्रेस कार्यालय में भी भाजपा का बोलबाला देखने को मिला।चौंकिए मत ये कोई कहानी नहीं है बल्कि एक वर्चुअल सच्चाई है यानी वीडियो की सच्चाई। इसी चौंका देने वाले द्रश्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर धुएं की तरह वायरल भी हो रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि प्रदेश की राजधानी यानी लखनऊ स्थिति कांग्रेस कार्यालय में हर जगह भाजपा के राजनीतिक झंडों का ढ़ेर लगा दिखाई दे रहा है। सरल भाषा में कहें तो जिधर नजर दौड़ाएंगे उधर पूरी तरह से कार्यालय पूरी तरह से भगवा रंग में नजर आ रहा है। इतना ही नहीं कुर्सी और मेज पर भी भाजपा के झंडे ही झंडे कतारों में नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने कसा सियासी तंज
आपको बता दें मिली खबरों के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय का है जो कि मॉल एवेन्यू में है। खास बात ये भी रही कि कांग्रेस कार्यालय के ऊपर जहां पार्टी का झंडा लहरा रहा था वहीं पार्टी के भीतर भारतीय जनता पार्टी के झंडे दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कार्यालय के कम्प्यूटर भी बीजेपी के झंडों से ढंक दिए गए हैं।
कांग्रेस के एक पूर्व नेता जीशान हैदर ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता इन झंडों को निहार रहे हैं।इसके साथ कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ये एक ओछी राजनीति का नतीजा , इस तरह से सियासी गलियारों में हड़कंप सा मचता दिखाई दे रहा है। ये तो आगे आने वाला समय बताएगा कि ये एक सियासी साजिश है , या फिर कांग्रेसियों का भाजपा के प्रति राजनितिक झुकाव है।
रिपोर्ट :निशांत दिक्षित